Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 19 जनवरी को लगातार 10वें सेशन में बिकवाली जारी रखी और लगभग 3,262 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक लगभग 4,234 करोड़ रुपये की खरीदारी के साथ नेट खरीदार बने रहे

अपडेटेड Jan 20, 2026 पर 9:34 AM
Story continues below Advertisement
Stock Market : मार्टिन लूथर किंग जूनियर डे के कारण सोमवार को अमेरिकी इक्विटी मार्केट बंद थे। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 19 जनवरी को लगातार 10वें सेशन में बिकवाली जारी रखी और लगभग 3,262 करोड़ रुपये के शेयर बेचे

Stock Market news : आज, 20 जनवरी को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स, सेंसेक्स और निफ्टी सपाट खुले हैं। GIFT निफ्टी हल्की बढ़त के साथ लगभग 25,605 पर ट्रेड कर रहा है। पिछले कारोबारी सत्र की बात करें तो भारतीय शेयर बाज़ार ने हफ्ते की शुरुआत धीमी गति से की, निफ्टी इंट्राडे में 25,500 से नीचे गिर गया। कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण कल बड़े पैमाने पर प्रॉफिट बुकिंग हुई। ग्लोबल ट्रेड वॉर को लेकर बनी नई चिंताओं और मिले-जुले नतीजों ने सेंटिमेंट पर दबाव डाला। हालांकि, FMCG और ऑटो शेयरों में चुनिंदा खरीदारी से सपोर्ट मिला। इससे बेंचमार्क दिन के निचले स्तर से उबरने में कामयाब रहे। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 324.17 अंक या 0.39 प्रतिशत गिरकर 83,246.18 पर और निफ्टी 108.85 अंक या 0.42 प्रतिशत गिरकर 25,585.50 पर बंद हुआ।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

भारतीय बाजारों के लिए कमजोर संकेत


भारतीय बाजारों के लिए कमजोर संकेत हैं। FIIs की कैश और वायदा मिलाकर करीब 5500 करोड़ की बिकवाली हुई है। गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कारोबार कर रहा है। एशिया में भी सुस्ती है। डाओ फ्यूचर्स 400 प्वाइंट नीचे है। कल अमेरिकी बाजारों में छुट्टी रही थी।

क्रूड में स्थिरता, नए शिखर पर सोना-चांदी

अमेरिका और ईरान के बीच टेंशन कम होने से क्रूड कीमतों में स्थिरता आई है। ब्रेंट का भाव 64 डॉलर के करीब है। वहीं ग्रीनलैंड मसले पर ट्रंप के टैरिफ से सोना और चांदी नए शिखर पर दिख रहे हैं।

अनुमान से कम बढ़ा हैवेल्स का मुनाफा, ओबेरॉय रियल्टी के Q3 मार्जिन पर दबाव

तीसरी तिमाही में HAVELLS का मुनाफा उम्मीद से कम सिर्फ 6 परसेंट बढ़ा है। इसकी आय में 14 परसेंट की ग्रोथ रही है। मार्जिन में भी बढ़त रही है। उधर, OBEROI REALTY का Q3 मुनाफा बिल्कुल फ्लैट रहा है। लेकिन मार्जिन में 3 परसेंट से ज्यादा का दबाव देखने को मिला है।

ABFRL में आज ब्लॉक डील

AB FASHION & RETAIL में आज ब्लॉक डील के जरिए निवेशकों ने 3% तक हिस्सा बेचा है। इस सौदे के लिए 8.5 फीसदी डिस्काउंट पर करीब 66 रुपए प्रति शेयर फ्लोर प्राइस तय है।

LTIMINDTREE का मुनाफा 30.5% घटा

तीसरी तिमाही LTIMINDTREE का मुनाफा तिमाही आधार पर 30 परसेंट से ज्यादा घटा है। लेबर कोड के चलते 590 करोड़ रुपए का वन टाइम IMPACT आया है। EBIT, रेवेन्यू और मार्जिन अनुमान के मुताबिक बढ़े हैं।

वायदा की 4 कंपनियों के नतीजे आज, 24% बढ़ सकता है AU बैंक का मुनाफा

आज वायदा में शामिल SRF, UNITED SPIRITS, AU BANK और PERSISTENT के नतीजे आएंगे। AU बैंक का मुनाफा करीब 24% बढ़ सकता है। ब्याज से कमाई में 13% का उछाल संभव है। साथ ही NIMs में भी सुधार की उम्मीद है।

डॉलर इंडेक्स

ग्रीनलैंड के भविष्य को लेकर व्हाइट हाउस की तरफ से यूरोपियन यूनियन को दी गई धमकियों के बाद सोमवार को शुरुआती ट्रेडिंग में डॉलर एक हफ़्ते के सबसे निचले स्तर पर आ गया, जिससे अमेरिकी स्टॉक और सरकारी बॉन्ड में बड़े पैमाने पर बिकवाली हुई। फिलहाल डॉलर इंडेक्स 99.075 के स्तर पर दिख रहा है।

एशियाई मुद्राएं मिली-जुली

वॉन में गिरावट आई है। मज़बूत डॉलर की मांग एक्सचेंज रेट को सपोर्ट दे रही है। येन डॉलर के मुकाबले थोड़ा ऊपर चढ़ा है और 0.2% बढ़कर 157.85 पर पहुंच गया है।

अमेरिकी बॉन्ड यील्ड

मंगलवार को ग्लोबल बॉन्ड में बिकवाली के साथ-साथ ट्रेजरी बॉन्ड में भी बिकवाली हुई। ग्रीनलैंड से जुड़े अमेरिकी टैरिफ की वजह से बढ़ते ट्रेड टेंशन ने अमेरिकी एसेट्स की डिमांड को कम कर दिया। फिलहास 10-ईयर ट्रेडरी यील्ड 4.25 पर और 10-ईयर ट्रेडरी यील्ड 3.58 के लेवल पर दिख रही है।

अमेरिकी बाजार

मार्टिन लूथर किंग जूनियर डे के कारण सोमवार को अमेरिकी इक्विटी मार्केट बंद थे।

एशियाई बाजार

एशिया-पैसिफिक मार्केट में सुस्त कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान के लॉन्ग-डेटेड सरकारी बॉन्ड यील्ड नए हाई पर पहुंच गए है। इसका असर बाजार पर देखने को मिल रहा है। इन्वेस्टर्स ग्रीनलैंड से जुड़े अमेरिका के नए टैरिफ खतरों पर भी नजर रखे हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी 10 फीसदी की तेजी में है। वहीं, निक्केई 0.96 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में 0.02 फीसदी की मामूली बढ़त है। हैंगसेंग में भी 0.04 फीसदी की हल्की तेजी नजर आ रही है। ताइवान के बाजार में 0.12 फीसदी और कोस्पी में 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। हालांकि, शांघाई कंपोजिट 0.23 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है।

Market cues : निफ्टी सभी अहम मूविंग एवरेज से नीचे फिसला, अगले कुछ सेशन में गिरावट या साइडवेज़ ट्रेड की उम्मीद

FII और DII फंड फ्लो

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 19 जनवरी को लगातार 10वें सेशन में बिकवाली जारी रखी और लगभग 3,262 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक (DIIs) लगभग 4,234 करोड़ रुपये की खरीदारी के साथ नेट खरीदार बने रहे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।