Market cues : निफ्टी सभी अहम मूविंग एवरेज से नीचे फिसला, अगले कुछ सेशन में गिरावट या साइडवेज़ ट्रेड की उम्मीद

Market cues : निफ्टी सभी अहम मूविंग एवरेज (200 DEMA को छोड़कर) से नीचे फिसल गया है। मोमेंटम इंडिकेटर्स भी कमजोर हो रहे हैं। इसको देखते हुए लगता है कि अगले कुछ सेशन में गिरावट या साइडवेज़ ट्रेंड देखने को मिल सकता है

अपडेटेड Jan 20, 2026 पर 8:39 AM
Story continues below Advertisement
Trade Setup : मार्केट में होने वाले उतार-चढ़ाव को मापने वाला इंडेक्स इंडिया VIX इंट्राडे में 12 के लेवल से ऊपर चला गया और 4 फीसदी बढ़कर 11.83 पर बंद हुआ। इस बढ़त के साथ,वोलैटिलिटी इंडेक्स 20-50- और 100-डे EMA से ऊपर चढ़ गया

Market cues : बाजार में इस हफ्ते की शुरुआत निराशाजनक रही। 19 जनवरी को निफ्टी में 0.4 प्रतिशत की गिरावट आई और यह अक्टूबर 2025 के बाद पहली बार 100-डे EMA से नीचे गिर गया। चूंकि इंडेक्स सभी अहम मूविंग एवरेज (200 DEMA को छोड़कर) से नीचे फिसल गया है और मोमेंटम इंडिकेटर कमजोर हो रहे हैं,इसलिए अगले कुछ सेशन में मंदी या साइडवेज़ ट्रेड देखने को मिल सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर इंडेक्स 25,600 से नीचे बना रहता है,तो 25,450 (तत्काल अहम सपोर्ट) की ओर गिरावट से इनकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि,ऊपर की तरफ 25,700-25,800 का ज़ोन रेजिस्टेंस एरिया के तौर पर काम कर सकता है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल


पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 25,517, 25,479 और 25,419

पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 25,638, 25,676 और 25,737

निफ्टी ने डेली टाइमफ्रेम पर लॉन्ग लोअर शैडो वाली एक बेयरिश कैंडल बनाई, जो ऊपरी स्तरें पर दबाव और निचले लेवल पर खरीदारी की दिलचस्पी दिखाती है। इंडेक्स लोअर बोलिंगर बैंड के पास है और अब 20-, 50-, और 100-डे EMA से नीचे ट्रेड कर रहा है। RSI गिरकर 37.34 पर आ गया,और स्टोकेस्टिक RSI बेयरिश हो गया, जबकि MACD ज़ीरो लाइन और सिग्नल लाइन से नीचे रहा और हिस्टोग्राम में कमजोरी दिखी। यह सब निकट भविष्य में बेयरिश रुझान बने रहने का संकेत देता है।

बैंक निफ्टी

पिवट पॉइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस : 60,060, 60,181 और 60,377

पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट : 59,669, 59,548 और 59,352

फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस : 60,097, 60,430

फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 59,550, 59,391

बैंक निफ्टी ने भी निफ्टी जैसा कैंडलस्टिक पैटर्न दिखाया, लेकिन पिछले दिन की रेंज में ही ट्रेड किया और 0.34 प्रतिशत गिर गया। इंडेक्स ने लगभग 20-डे EMA को टेस्ट किया और बोलिंगर बैंड्स की मिडलाइन के करीब पहुंचा, लेकिन क्लोजिंग बेसिस पर दोनों लेवल को बनाए रखा। RSI थोड़ा बेयरिश हुआ, लेकिन फिर भी 50 के निशान से ऊपर 57.29 पर बना रहा। स्टोकेस्टिक RSI ने पॉजिटिव क्रॉसओवर बनाए रखा, जबकि MACD बुलिश क्रॉसओवर के कगार पर है, और हिस्टोग्राम में कमजोरी लगभग खत्म हो गई है। यह सब ब्रॉडर मार्केट की तुलना में इसकी रिलेटिव मजबूती दिखाता है।

एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो

Image1619012026

इंडिया VIX

मार्केट में होने वाले उतार-चढ़ाव को मापने वाला इंडेक्स इंडिया VIX इंट्राडे में 12 के लेवल से ऊपर चला गया और 4 फीसदी बढ़कर 11.83 पर बंद हुआ। इस बढ़त के साथ, वोलैटिलिटी इंडेक्स 20-50- और 100-डे EMA से ऊपर चढ़ गया और इंट्राडे में 200-डे EMA को टेस्ट किया। ये बुल के लिए और सावधानी बरतने का संकेत है।

Sun Pharma Organon deal: सन फार्मा की अमेरिका में 10 अरब डॉलर की बड़ी शॉपिंग की तैयारी, जानिए कंपनी पर क्या होगा असर

पुट कॉल रेशियो

बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 19 जनवरी को पिछले सेशन के 0.76 के मुकाबले बढ़कर 0.77 हो गया। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं

एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: सेल, सम्मान कैपिटल

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।