Gold-Silver Rates Today : सोमवार, 19 जनवरी के MCX पर सोने की कीमतों में ज़बरदस्त तेज़ी देखने को मिल रही है। इसकी कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ग्रीनलैंड पर टैरिफ की धमकी से जियोपॉलिटिकल जोखिम बढ़ गया है। इससे निवेशक सुरक्षित एसेट की ओर आकर्षित हुए हैं। पिलहाल MCX सोने का फरवरी वायदा करीब 2,381 रुपए यानी 1.67 फीसदी बढ़कर 144,870 रुपए प्रति 10 ग्राम के उच्च स्तर पर दिख रहा है। वहीं, MCX चांदी का मार्च वायदा 12,586 रुपए या 4.37 फीसदी बढ़कर 300,239 रुपए प्रति किलोग्राम के पर दिख रहा है।
सोने और चांदी की कीमतों में तेज़ी का मुख्य कारण बढ़ता हुआ जियोपॉलिटिकल जोखिम है। ग्रीनलैंड पर ट्रंप की आक्रामकता और यूरोपीय देशों पर टैरिफ की धमकी से यह चिंता बढ़ गई है कि ग्लोबल इकोनॉमी एक बड़ी मंदी के कगार पर हो सकती है।
दूसरी कमोडिटीज की बात करें तो कॉपर का जनवरी कॉन्ट्रैक्ट 14.50 रुपए यानी 1.12 फीसदी की तेजी के साथ 1,304.05 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। वहीं,कच्चे तेल का फरवरी कॉन्ट्रैक्ट 24 रुपए यानी 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 5,423.00 रुपए पर कारोबार कर रहा है। जबकि, नैचुरल गैस का जनवरी कॉन्ट्रैक्ट 33.10 रुपए यानी 11.80 फीसदी की तेजी के साथ 313.50 रुपए पर कारोबार कर रहा है।
कमोडिटी में आज कहां होगी कमाई
कमोडिटी में कमाई वाले कॉल के लिए आज हमारे साथ हैं कुंवरजी ग्रुप के रवि दियोरा। इनको आज गोल्ड और नैचुरल गैस में कमाई के मौके दिख रहे हैं। इनकी एमसीएक्स गोल्ड फरवरी कॉन्ट्रैक्ट में 142800 रुपए के आसपास, 145000 रुपए के टारगेट के लिए,142200 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह है। एमसीएक्स नैचुरल गैस जनवरी कॉन्ट्रैक्ट में भी इनकी 281 रुपए के आसपास, 296 रुपए के टारगेट के लिए,275 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।