Nifty trend : फ्लैट शुरुआत के बाद बाजार में दबाव बढ़ा, जानिए निफ्टी-बैंक निफ्टी में कमाई की रणनीति

Trading plan : IT के अलावा तेल-गैस, फार्मा और कैपिटल मार्केट शेयरों में भी आज दबाव है। तीनों सेक्टर इंडेक्स आधा से एक परसेंट तक फिसले हैं। वहीं कैपिटल गुड्स शेयरों में रौनक है। पावर इंडिया करीब 4 परसेंट उछाल के साथ वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल है

अपडेटेड Jan 19, 2026 पर 10:22 AM
Story continues below Advertisement
Bank Nifty trend : बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 60313-60412/60554 पर और बड़ा रजिस्टेंस 60667-60810 पर है। इसके लिए पहला बेस 59666-59810 पर और बड़ा बेस 59441-59523 पर है

Market trend: फ्लैट शुरुआत के बाद बाजार में दबाव बढ़ गया है। निफ्टी 150 अंक की गिरावट के साथ 25550 के नीचे दिख रहा है। ICICI BANK, RIL, WIPRO और L&T ने दबाव बनाया है। बैंक निफ्टी भी 200 अंक से ज्यादा नीचे कारोबार कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी नरमी देखने को मिल रही है। नतीजों के बाद विप्रो का शेयर टूटा है। यह शेयर करीब 8 फीसदी टूटकर निफ्टी का टॉप लूजर बना है। तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 7 फीसदी गिरा है। वहीं कंपनी ने गाइडेंस भी घटाया है। उधर दूसरे IT शेयरों में भी गिरावट है। आईटी इंडेक्स करीब एक परसेंट नीचे है।

IT के अलावा तेल-गैस, फार्मा और कैपिटल मार्केट शेयरों में भी आज दबाव है। तीनों सेक्टर इंडेक्स आधा से एक परसेंट तक फिसले हैं। वहीं कैपिटल गुड्स शेयरों में रौनक है। पावर इंडिया करीब 4 परसेंट उछाल के साथ वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल है।

नतीजों के बाद ICICI बैंक की तगड़ी पिटाई देखने को मिल रही है। ये शेयर करीब 3 परसेंट टूटकर निफ्टी के टॉप लूजर्स में शामिल है। ज्यादा प्रोविजनिंग के चलते बैंक का मुनाफा 4 परसेंट घटा है। वहीं नतीजों के बाद RIL भी करीब ढ़ाई परसेंट नीचे दिख रहा है। साथ ही कमजोर Q3 के चलते RBL बैंक करीब 7 परसेंट फिसला है।


इंडेक्स में क्या हो कमाई की रणनीति

निफ्टी पर रणनीति

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 25777-25815 पर है। वहीं, बड़ा रजिस्टेंस 25877-25925/25977 है। इसके लिए पहला बेस 25588-25643 पर और बड़ा बेस 25443/25481-25523 पर है। बैंक निफ्टी और निफ्टी IT में अच्छी तेजी के बावजूद निफ्टी 10/20/50DEMA पार करने में असफल रहा। FII की कैश में बिकवाली जारी रही, इंडेक्स में थोड़े शॉर्ट कवर/लॉन्ग जुड़े, लेकिन शॉर्ट अभी भी ज्यादा हैं। आज तीन बड़ी कंपनियों के नतीजों पर रिएक्शन देखने को मिलेगा। लेकिन रजिस्टेंस-1 अहम (कॉल राइटर्स जोन) है। फिर रजिस्टेंस-2 आएगा, जिसमें दूसरा कॉल राइटर्स जोन और 50/20 DEMA (सबसे अहम) शामिल है। बेस-1 पुट राइटर्स का जोन है और साथ ही इसमें 100DEMA/5 दिन के एवरेज का LOW भी शामिल है। जब तक रजिस्टेंस-2 के नीचे नहीं जा रहे हैं तब तक बैंक निफ्टी रेंज बाउंड रह सकता है। गिफ्ट निफ्टी के संकेतों के मुताबिक बड़ा गैपडाउन संभव है, बेस-1 नहीं टिका तो बेस-2 भी दिखेगा। आज नतीजों के रिएक्शन का दिन इसलिए एक साइड का ट्रेड देना मुश्किल, लेवल बेस्ड ट्रेड करें।

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

बैंक निफ्टी पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 60313-60412/60554 पर और बड़ा रजिस्टेंस 60667-60810 पर है। इसके लिए पहला बेस 59666-59810 पर और बड़ा बेस 59441-59523 पर है। बैंक निफ्टी अच्छा कर रहा है, शुक्रवार को मंथली 60000 कॉल राइटर्स जोन के ऊपर बंद हुआ। बैंकों में शानदार स्विंग मिल रहा है, आज HDFC बैंक, ICICI बैंक के नतीजों का असर दिखेगा। फिलहाल ऊपर की ओर कोई कॉल राइटर जोन नहीं है,अभी भी 59500 पर सबसे ज्यादा पुट OI है। स्ट्रक्चर के मुताबिक पुट राइटर बेस-1 पर गिरावट में खरीदना सुरक्षित रहेगा, 59523/20DEMA पर भी खरीदारी हो सकती है। ऊपर की तरफ 60313-60412 पर सबसे पहली बाधा है। इसके ऊपर 60554 पर अगली बाधा है। 60554 पार किया तो नए क्लस्टर जोन में जाएगा, जिससे पुट राइटर ऊपरी स्ट्राइक्स पर आ जाएंगे। 59523/59411 पार नहीं किया तो तुरंत ट्रेड लेने से बचें, इसके नीचे 59100 भी दिख सकता है।

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।