Gold-Sliver Price Today: गोल्ड के लिए मैक्रो परिस्थिति पॉजिटिव, क्या कीमतों में आगे भी जारी रहेगी तेजी, जानिए क्या कहते है बाजार जानकार

Gold-Sliver Price Today: इंटरनेशनल मार्केट में सोने -चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला। सोने में 2.5% का उछाल आया और यह 3 हफ्तों की ऊंचाई पर पहुंच गया है। वहीं चांदी भी करीब 5% के उछाल के साथ 2 महीने की ऊंचाई के करीब पहुंच गई हैं। COMEX पर सोना 3400 डॉलर के पार निकल गया है

अपडेटेड Jun 03, 2025 पर 3:31 PM
Story continues below Advertisement
कमजोर अमेरिकी डॉलर , भू-राजनीतिक और आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच सुरक्षित निवेश के लिए निवेशकों ने "सेव हेवन" (गोल्ड) की तरफ अपना रुख बढ़ाया है।

Gold-Sliver Price Today:  इंटरनेशनल मार्केट में सोने -चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला। सोने में 2.5% का उछाल आया और यह 3 हफ्तों की ऊंचाई पर पहुंच गया है। वहीं चांदी भी करीब 5% के उछाल के साथ 2 महीने की ऊंचाई के करीब पहुंच गई हैं। COMEX पर सोना 3400 डॉलर के पार निकल गया है। दरअसल, कमजोर अमेरिकी डॉलर , भू-राजनीतिक और आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच सुरक्षित निवेश के लिए निवेशकों ने "सेव हेवन" (गोल्ड) की तरफ अपना रुख बढ़ाया है।

डॉलर में कमजोरी का फायदा सोने-चांदी को मिल रहा है। डॉलर इंडेक्स 99 के नीचे फिसल गया। डॉलर इंडेक्स 3 साल के निचले स्तर के करीब पहुंचा। मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 90,610 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 98,850 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। मुंबई में चांदी की कीमत 1,00,100 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।

ग्लोबल अनिश्चितता का बेस मेटल पर असर


अमेरिका-चीन के बीच व्यापार को लेकर फिर से अनिश्चितता बढ़ी है। ट्रंप की ट्रेड पॉलिसी की वैधता पर कानूनी लड़ाई जारी है। अमेरिकी आर्थिक आंकड़े उम्मीद से कमजोर रहे। अमेरिका ने स्टील और एल्यूमिनियम पर टैरिफ दोगुना किया। स्टील और एल्यूमिनियम पर टैरिफ बढ़ाकर 50% किया है। स्टील और एल्यूमिनियम पर टैरिफ नया टैरिफ 4 जून से लागू होगा। कॉपर फ्यूचर्स में 5% की तेजी देखने को मिल रही है और इसका भाव $4.90 प्रति पाउंड पर पहुंच गया है। इधर अमेरिका कॉपर इंपोर्ट पर टैरिफ लगाने की तैयारी में है। US में कॉपर की कीमत लंदन की तुलना में 10% प्रीमियम पर है।

गोल्ड के लिए मैक्रो परिस्थिति पॉजिटिव

मेटल्स फोकस के सीनियर कंसल्टेंट हर्षल बरोट ने कहा कि गोल्ड के लिए मैक्रो परिस्थिति पॉजिटिव है। गोल्ड में ऊपरी लेवल पर कुछ मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है। फिजिकल मार्केट ज्वेलरी बेसिस पर कमजोर नजर आ रही है। यह ना केवल भारत में ही कमजोर दिखाई दे रही है बल्कि मिडिल ईस्ट के बाजारों में भी कमजोर है। लेकिन इन्वेस्टमेंट के नजरिए से सोने में खरीदारी देखी जा रही है।

वहीं चांदी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि चांदी अभी भी अंडरपरफॉर्म कर रही है। अगले 2-3 साल में चांदी आउटपरफॉर्म करेगी।

MOFSL के डायरेक्टर किशोर नार्ने का कहना है कि बाजार में अनिश्चितता का बना माहौल गोल्ड की तेजी को पंख लगा रहा है। वहीं सिल्वर में बीच-बीच में करेक्शन आने की वजह से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रही है। सिल्वर में 1.25 लाख रुपये का टारगेट लेकर चल रहे है। टैरिफ को लेकर कॉपर में तेजी से भी चांदी का सपोर्ट मिल रहा है। मेरा मानना है कि चांदी में वौलेटिलिटी ज्यादा रहेगी क्योंकि इनका वैल्यू इतना ज्यादा हो चुका है।

Gold Rate Today: आज हरे निशान पर सोना, जानिये मंगलवार 3 जून को क्या रहा सोने का भाव

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।