Gold Rate Today: आज मंगलवार 3 जून 2025 को सोने के भाव में तेजी रही। देश के बड़े शहरों में 10 ग्राम सोने का भाव 99,000 रुपये के स्तर को पार कर गया है। 22 कैरेट सोने का रेट 90,000 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। यहां जानें आज मंगलवार 3 जून 2025 को देश के बडे़ शहरों में क्या रहा सोने-चांदी का भाव।
देश के बड़े शहरों में सोने का भाव - 3 जून 2025
मगलवार 3 जून 2025 को सोना हरे निशान पर खुला। दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने के भाव में 600 रुपये की तेजी रही। दिल्ली में आज 22 कैरेट सोने का दाम 90,850 रुपये और 24 कैरेट सोना 99,060 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 90,800 रुपये और 24 कैरेट सोना 99,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां नीचे देश के बड़े शहरों का 22 और 24 कैरेट सोने का आज का भाव दिया गया है।
क्यों महंगा हो रहा है सोना
सोमवार को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी इसलिए हुई क्योंकि दुनिया भर में राजनीतिक और व्यापारिक तनाव बढ़ रहा है। जब ऐसे हालात बनते हैं तो लोग अपने पैसों को सुरक्षित रखने के लिए सोने में निवेश करना पसंद करते हैं। इसके अलावा, डॉलर की कीमत में गिरावट भी हुई है, जिससे सोना खरीदना और फायदेमंद लगने लगा है। इन वजहों से सोने की मांग बढ़ गई और कीमतें ऊपर चली गईं।
चांदी का आज का रेट - 3 जून 2025
मंगलवार 3 जून को चांदी का भाव 1,00,100 रुपये पहुंच गया है। कल की तुलना में इसमें 100 रुपये की तेजी आई।
कैसे तय होती हैं सोने की कीमत?
24 कैरेट सोना अपनी शुद्धता की वजह से हमेशा से प्रीमियम खरीदारों की पहली पसंद बना हुआ है। वहीं, 22 कैरेट सोना मजबूत होने के साथ-साथ गहनों के लिए बेस्ट माना जाता है। भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।