Get App

सरकार ने क्रूड ऑयल प्रोडक्शन पर Windfall Tax घटाकर ₹3500 प्रति टन किया, जानिए पेट्रोल-डीजल का आज का रेट

Windfall Tax: जब किसी इंडस्ट्री का प्रॉफिट अचानक बढ़ जाता है तो सरकार उस पर विंडफॉल टैक्स लगाती है। 15 दिन पहले तक देख में होने वाले क्रूड प्रोडक्शन पर विंडफॉल टैक्स 4400 रुपए प्रति टन था जिसे सरकार ने घटाकर आज 3500 रुपए प्रति टन कर दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 21, 2023 पर 10:15 AM
सरकार ने क्रूड ऑयल प्रोडक्शन पर Windfall Tax घटाकर ₹3500 प्रति टन किया, जानिए पेट्रोल-डीजल का आज का रेट
Windfall Tax: पिछले 15 दिन से क्रूड ऑयल प्रोडक्शन पर विंडफॉल टैक्स 4400 रुपए प्रति टन था

केंद्र सरकार ने क्रूड पेट्रोलियम के घरेलू प्रोडक्शन पर विंडफॉल टैक्स घटाने का ऐलान किया है। देश में हो रहे क्रूड ऑयल प्रोडक्शन पर विंडफॉल टैक्स (Windfall Tax) घटाकर 3500 रुपए प्रति टन कर दिया गया है। पिछले 15 दिन से यह 4400 रुपए प्रति टन था। सरकार ने 20 मार्च को जारी एक नोटिफिकेशन में इसकी जानकारी दी है। हालांकि सरकार के एक और फैसले से आम लोगों के लिए डीजल का भाव बढ़ गया है।

जानिए क्यों बढ़ा पेट्रोल-डीजल का रेट

विंडफॉल टैक्स घटाने के साथ ही सरकार ने डीजल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी है। पहले डीजल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी 50 पैसा था जिसे बढ़ाकर 1 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है। जबकि पेट्रोल और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर लगने वाले शुल्क में कोई बदलाव नहीं हुआ है। नई दरें मंगलवार 21 मार्च से लागू हो जाएंगी।  जब किसी इंडस्ट्री का प्रॉफिट अचानक बढ़ जाता है तो सरकार उस पर विंडफॉल टैक्स लगाती है।

इससे पहले बढ़ा था विंडफॉल टैक्स

सब समाचार

+ और भी पढ़ें