LPG Price Today: पश्चिम एशिया में जारी संकट के चलते जहां देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, वहीं राहत की बात यह है कि 19 मई 2026, मंगलवार को LPG गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो वाला घरेलू गैस सिलेंडर अभी भी 913 रुपये में मिल रहा है, जबकि 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3071.50 रुपये बनी हुई है। ऐसे में आम लोगों को फिलहाल गैस की कीमतों में किसी नई बढ़ोतरी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
यहां आप अपने शहर के घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के ताजा रेट आसानी से चेक कर सकते हैं।
गैस सिलेंडर की बढ़ सकती हैं कीमतें?
फिलहाल, घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन पश्चिम एशिया में जारी तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव आने वाले समय में असर दिखा सकता है। सरकारी तेल कंपनियां जैसे IOCL, BPCL और HPCL हर महीने की पहली तारीख को LPG के दामों की समीक्षा करती हैं।
अगर ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल और गैस की कीमतें लगातार बढ़ती रहीं या सप्लाई प्रभावित हुई, तो इसका सीधा असर घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों पर पड़ सकता है। ऐसे में जून 2026 में एलपीजी के दाम बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।