जूट पैकेजिंग पर चीनी मिलों को निर्देश, हर महीने 20% अनिवार्य पैकेजिंग की सरकार को देनी होगी रिपोर्ट

अनिवार्य जूट पैकेजिंग का सख्ती से पालन करने के लिए सरकार ने चीनी कंपनियों को निर्देश दिए हैं। अब कंपनियों को जूट पैकेजिंग पर हर महीने सरकार को रिपोर्ट देनी होगी। इस अनिवार्य जूट पैकेजिंग के तहत 20 परसेंट चीनी को जूट की बोरी में पैक करना होता है। जूट उत्पादक किसानों के फायदे के लिए सरकार ने इस प्रकार की पहल की है

अपडेटेड Apr 27, 2023 पर 2:15 PM
सरकार ने अनिवार्य जूट पैकेजिंग नियमों का सख्ती से पालन करने के लिए कंपनियों के सीईओ और एमडी को पत्र भेजा है। इस बारे में केन कमिश्नर को भी सरकार ने निर्देश दिये हैं
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सरकार ने चीनी कंपनियों को अनिवार्य जूट पैकेजिंग का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। कंपनियों द्वारा इसके अनुपालन में कमी को दूर करने के लिए सरकार ने रिपोर्ट सौंपने का भी निर्देश दिया है। अब कंपनियों को जूट पैकेजिंग पर हर महीने रिपोर्ट सरकार को देनी होगी। सरकार ने चीनी कंपनियों के लिए पहले से ही अनिवार्य जूट पैकेजिंग के नियम बनाये हैं। इस अनिवार्य जूट पैकेजिंग के तहत 20 परसेंट चीनी को जूट की बोरी में पैक करना होता है। सरकार ने जूट उत्पादक किसानों के फायदे के लिए इस प्रकार की पहल की है। अब नये निर्देश जारी करके सरकार इसका पालन हो रहा है कि नहीं इसे भी चेक करना चाहती है।

    इस खबर पर ज्यादा जानकारी देते हुए सीएनबीसी-आवाज के असीम मनचंदा ने कहा कि जूट पैकेजिंग पर चीनी मिलों को निर्देश दिये गये हैं। सरकार का चीनी मिलों से कहना है कि अनिवार्य जूट पैकेजिंग नियमों का सख्ती से पालन करें। चीनी की 20% पैकेजिंग जूट की बोरी में करना अनिवार्य है। अब कंपनियों को हर महीने कंप्लायंस रिपोर्ट भी देनी होगी।

    बैंक निफ्टी और निफ्टी का हीरो-जीरो ट्रेड करायेगा बंपर कमाई, प्रशांत सावंत के ये एफएंडओ कॉल्स देंगे मोटा मुनाफा


    असीम ने आगे कहा कि अनिवार्य जूट पैकेजिंग नियमों का सख्ती से पालन करने के लिए सरकार ने कंपनियों के सीईओ और एमडी को चिट्ठी भेजी है। सरकार ने इस बारे में केन कमिश्नर को भी निर्देश दिए हैं। उनसे कहा गया है कि जूट पैकेजिंग नियमों का सख्ती से पालन कराएं। जूट किसानों के फायदे के लिए सरकार ने जूट पैकेजिंग अनिवार्य की है।

    वहीं चीनी स्टॉक्स की बात करें तो आज बलरामपुर चीनी, सिमभावली शुगर, धामपुर शुगर, पिक्काडिली शुगर, उगर शुगर वर्क्स जैसे स्टॉक्स बाजार में गिरावट पर कारोबार करते नजर आये। जबकि त्रिवेणी इंजीनियरिंग और शक्ति शुगर जैसे चीनी स्टॉक्स बढ़त में कारोबार करते हुए दिखाई दिये।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।