LPG Price Hike: मिडिल ईस्ट में जारी भीषण संकट का सीधा असर अब भारतीय आम जनता की जेब पर पड़ने लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज सुबह से ही घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। आज, 7 जून से घरेलू गैस सिलेंडर ₹29 महंगा हो गया है। पिछले तीन महीनों के भीतर रसोई गैस की कीमतों में यह दूसरा बड़ा इजाफा है, जिससे घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ गया है।
