LPG Price 18 September: देशभर में आज यानी 18 सितंबर को भी 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू और 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए हैं। ऐसे में अगर आप नया गैस बुकिंग कराने की योजना बना रहे हैं, तो उससे पहले आपको अपने शहर का रेट जरूर जान लेना चाहिए। यहां घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के शहर अनुसार रेट लिस्ट दिए गए हैं, जिससे आप अपने शहर का LPG प्राइस जान सकते हैं।
आज के LPG सिलेंडर के दाम (घरेलू और कमर्शियल)
LPG सिलेंडर के दाम कैसे चेक करें?
अगर आप घर बैठे गैस सिलेंडर की कीमत जानना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप अपनी ऑयल कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर LPG Price वाले सेक्शन में अपने शहर या जिले का नाम डालकर मौजूदा रेट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, संबंधित कंपनी के मोबाइल ऐप के जरिए भी गैस सिलेंडर की ताजा कीमत आसानी से देखी जा सकती है।
वैसे तो पेट्रोल-डीजल की तरह LPG सिलेंडर के दाम रोजाना नहीं बदलते। लेकिन तेल विपणन कंपनियां आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को ही कीमतों की समीक्षा करती हैं और जरूरत पड़ने पर उसी दिन नई दरें लागू की जाती हैं।
मोबाइल नंबर से चेक करें गैस सब्सिडी
मोबाइल नंबर से गैस सब्सिडी चेक करने के लिए आप MyLPG की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। वेबसाइट खोलने के बाद अपनी गैस कंपनी चुनें और Feedback विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद Subsidy Related PAHAL और फिर Subsidy Not Received पर जाएं। यहां मोबाइल नंबर और LPG ID दर्ज करते ही आपको गैस सब्सिडी से जुड़ी जानकारी मिल जाएगी।