LPG Price 29 October 2026: फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो गई है । ऐसे में अगर भी सिलेंडर बुक करने की सोच रहे हैं, तो रेट चेक करना बहुत जरूरी है। 29 अक्टूबर को दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 942 रुपये है, जबकि 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,810 रुपये है। वहीं, मुंबई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 941.50 रुपये है, जबकि कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट 2,764.50 रुपये है।
हालांकि, कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते त्योहारी सीजन में होटलों, रेस्तरां, कैटरिंग बिजनेस चलाने वालों और हलवाइयों का खर्च बढ़ सकता है। अभी अक्टूबर में ही कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 62.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।
चेक करें अपने शहर की कीमत
शहर घरेलू सिलेंडर की कीमत कमर्शियल सिलेंडर की कीमत
दिल्ली 939.50 रुपये 2,810.00 रुपये
नोएडा 939.50 रुपये 2,747.50 रुपये
मुंबई 941.50 रुपये 2,764.50 रुपये
कोलकाता 968.00 रुपये 2,954.00 रुपये
पटना 1,031.50 रुपये 3,100.50 रुपये
बेंगलुरु 944.50 रुपये 2,764.00 रुपये
लखनऊ 979.50 रुपये 2,932.50 रुपये
चंडीगढ़ 951.50 रुपये 2,820.00 रुपये
जयपुर 945.50 रुपये 2,839.00 रुपये
हर महीने कब बदलते हैं LPG सिलेंडर के दाम?
तेल कंपनियां आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। हालांकि, घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के दामों में बदलाव एक जैसा नहीं होता। घरेलू गैस की कीमतें कई महीनों तक स्थिर रह सकती हैं, जबकि कमर्शियल सिलेंडर के रेट में अपेक्षाकृत ज्यादा बार बदलाव देखने को मिलता है। यही वजह है कि उपभोक्ताओं और कारोबारियों, दोनों के लिए नई कीमतों पर नजर रखना जरूरी है।