LPG Price 30 October 2026: घरेलू गैस सस्ती या महंगी? बुकिंग से पहले जानें ताजा रेट
LPG Price 30 October 2026: दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 2,810 रुपये है, जबकि मुंबई में इसकी कीमत 2,764.50 रुपये है। वहीं, दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत 939.50 रुपये है
गैस सिलेंडर बुक करने से पहले जान लें ताजा रेट, आगे बदल सकते हैं दाम!
LPG Price 30 October 2026: शुक्रवार को घरेलू रसोई गैस की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। हालांकि, इस महीने की शुरुआत में कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बाद कमर्शियल LPG सिलेंडर अभी भी महंगे हैं। दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 2,810 रुपये है, जबकि मुंबई में इसकी कीमत 2,764.50 रुपये है। वहीं, दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत 939.50 रुपये और मुंबई में 941.50 रुपये है।
चेक करें अपने शहर की कीमत
शहर घरेलू सिलेंडर की कीमत कमर्शियल सिलेंडर की कीमत
दिल्ली 939.50 रुपये 2,810.00 रुपये
नोएडा 939.50 रुपये 2,747.50 रुपये
मुंबई 941.50 रुपये 2,764.50 रुपये
कोलकाता 968.00 रुपये 2,954.00 रुपये
पटना 1,031.50 रुपये 3,100.50 रुपये
बेंगलुरु 944.50 रुपये 2,764.00 रुपये
लखनऊ 979.50 रुपये 2,932.50 रुपये
चंडीगढ़ 951.50 रुपये 2,820.00 रुपये
जयपुर 945.50 रुपये 2,839.00 रुपये
कमर्शियल LPG की बढ़ती कीमतों का असर
कमर्शियल LPG का इस्तेमाल रेस्तरां, होटलों, मिठाई की दुकानों, खाने-पीने के स्टॉल और कैटरिंग के कामों में होता है। अभी अक्टूबर महीने की शुरुआत में ही कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 62.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। कमर्शियल गैस की कीमतें बढ़ने से उन व्यवसायों का खर्च बढ़ सकता है, जिसमें बड़े पैमाने पर इसके इस्तेमाल की जरूरत पड़ती है।
आखिर क्यों अलग-अलग होते हैं गैस सिलेंडर के दाम?
एलपीजी की कीमतें केवल घरेलू मांग और आपूर्ति से तय नहीं होतीं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों में उतार-चढ़ाव और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति भी इन पर असर डालती है। इसके अलावा, स्थानीय करों और वितरण से जुड़े खर्चों के कारण अलग-अलग शहरों में अंतिम कीमत अलग हो सकती है।
तेल विपणन कंपनियां घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों की समय-समय पर समीक्षा करती हैं। आम तौर पर हर महीने की शुरुआत में कीमतों में बदलाव की घोषणा पर नजर रहती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हर महीने दाम बदलना जरूरी है।
हर महीने कब बदलते हैं LPG सिलेंडर के दाम?
तेल कंपनियां आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। हालांकि, घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के दामों में बदलाव एक जैसा नहीं होता।
घरेलू गैस की कीमतें कई महीनों तक स्थिर रह सकती हैं, जबकि कमर्शियल सिलेंडर के रेट में अपेक्षाकृत ज्यादा बार बदलाव देखने को मिलता है। यही वजह है कि उपभोक्ताओं और कारोबारियों, दोनों के लिए नई कीमतों पर नजर रखना जरूरी है।
बुकिंग से पहले जरूर करें रेट चेक: घरेलू सिलेंडर के दाम फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन शहर के अनुसार कीमत अलग हो सकती है। इसलिए LPG बुक कराने से पहले अपने स्थानीय वितरक या आधिकारिक गैस बुकिंग माध्यम से लागू कीमत की पुष्टि कर लें।