LPG Price 21 November 2026: गैस के दाम में होने वाला छोटा-सा बदलाव भी घर के बजट पर असर डालता है। जिसके चलते आम आदमी की नजर LPG सिलेंडर की कीमतों पर रहती है। ऐसे में आज 21 नवंबर 2026 को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई नया बदलाव नहीं हुआ है। आज 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर बुक कराने जा रहे हैं तो आपको पिछले महीने जितने ही पैसे देने होंगे।
दिल्ली में 21 नवंबर को 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 942 रुपए है। इसमें पिछले महीने के मुकाबले कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2,820 रुपए में मिल रहा है। इसकी कीमत 1 नवंबर को 10 रुपए बढ़ाई गई थी।
ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज आपके शहर में LPG गैस सिलेंडर कितने रुपए में मिल रहा है, तो यहां दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई समेत देश के प्रमुख शहरों के ताजा रेट की पूरी जानकारी दी गई है।
चेक करें अपने शहर की कीमत
शहर घरेलू सिलेंडर की कीमत कमर्शियल सिलेंडर की कीमत
दिल्ली 939.50 रुपये 2,820.00 रुपये
नोएडा 939.50 रुपये 2,757.50 रुपये
मुंबई 941.50 रुपये 2,774.50 रुपये
कोलकाता 968.00 रुपये 2,964.00 रुपये
पटना 1,031.50 रुपये 3,110.50 रुपये
बेंगलुरु 944.50 रुपये 2,774.00 रुपये
लखनऊ 979.50 रुपये 2,932.50 रुपये
चंडीगढ़ 951.50 रुपये 2,820.00 रुपये
जयपुर 945.50 रुपये 2,839.00 रुपये
सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी (LPG) सिलेंडरों की कीमतों की समीक्षा करती हैं. इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति का ध्यान रखा जाता है.
चूंकि भारत अपनी जरूरत का एक बड़ा हिस्सा एलपीजी आयात करता है इसलिए वैश्विक बाजार (जैसे सऊदी अरामको के प्रोपेन और ब्यूटेन के दाम) में उतार-चढ़ाव का सीधा असर यहां पड़ता है. साथ ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल और गैस का कारोबार डॉलर में होता है इसलिए डॉलर के मजबूत या कमजोर होने से भी घरेलू कीमतें प्रभावित होती हैं
बुकिंग से पहले देखें ताजा भाव
गौरतलब है कि तेल कंपनियां आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों की समीक्षा करती हैं। हालांकि, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव या एनर्जी सप्लाई में आ रही रुकावट जैसी बाजार की स्थिति को देखते हुए तेल कंपनियां महीने के बीच में भी घरेलू और कमर्शियल दोनों ही गैस सिलेंडर के रेट बदल सकती हैं। ऐसे में किसी भी असुविधा से बचने के लिए सिलेंडर बुक करने से पहले अपने शहर की ताजा कीमत जरूर चेक कर लें।