Meltdown in metals : प्रेशर में सभी प्रेशियस मेटल्स, बेस मेटल्स का हिला बेस, जानिए क्या है वजह

Meltdown in metals : इंटरनेशनल मार्केट बेस मेटल्स में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। करीब 3% टूट कर कॉपर $6.20/Lbs के नीचे आ गया है। कॉपर इंटरनेशनल मार्केट में 1 महीनों के नीचले स्तरों पर है। वहीं, एल्युमिनियम 3 महीनों के निचले स्तरों पर है। एल्युमिनियम का भाव $3235 के नीचे फिसल गया है

अपडेटेड Jun 23, 2026 पर 3:42 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Meltdown in metals :प्रेशियस मेटल्स की चाल पर नजर डालें तो गोल्ड 1 दिन में 2 फीसदी, 1 दिन में 5 फीसदी, प्लैटिनम 1 दिन में 3 फीसदी और पैलेडियम भी 1 दिन में 3 फीसदी टूटा है

Meltdown in metals : मेटल्स की चमक फीकी पड़ती नजर आ रही है। मेटल के मेल्टडाउन की क्या वजह है, इसको समझाते हुए सीएनबीसी-आवाज की सहयोगी मनीषा गुप्ता ने कहा कि चांदी 8000 रुपए प्रति किलो से ज्यादा टूटी है। सोने का भाव 2000 रुपए प्रति 10 ग्राम से ज्यादा टूटा है। चांदी 6 महीनों के निचले स्तरों पर दिख रही है। कॉपर 1 महीनों के निचले स्तरों पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एल्युमिनियम 3 महीनों के निचले स्तरों पर दिख रहा है।

सभी प्रेशियस मेटल्स प्रेशर में

मेटल में मेल्टडाउन की हालत यह है कि सभी प्रेशियस मेटल्स प्रेशर में हैं। MCX पर सोना 1.46 लाख रुपए के नीचे फिसल गया है। MCX पर चांदी 2.26 लाख प्रति किलों तक फिसल गई है। एक दिन में चांदी 8000 रुपए से ज्यादा टूटी है। सोने में भी एक दिन में 2000 रुपए से ज्यादा की गिरावट आई है। इंटरनेशनल मार्केट में सोना $4100 के नीचे दिख रहा है। इंटरनेशनल मार्केट में चांदी $62 के नीचे आ गई है। चांदी का भाव 6 महीनों के निचले स्तरों पर आ गया है। डॉलर इंडेक्स 101 के स्तर के पार निकल गया है। दिसंबर में US में दरें बढ़ने की उम्मीद बढ़ी है। बाजार को दरों में 0.25% की बढ़ोतरी की उम्मीद है।


Gold Silver Prices: सोने-चांदी में बड़ी गिरावट, ETF भी टूटा; ये 5 कारण हैं जिम्मेदार

बेस मेटल्स का हिला बेस

इंटरनेशनल मार्केट बेस मेटल्स में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। करीब 3% टूट कर कॉपर $6.20/Lbs के नीचे आ गया है। कॉपर इंटरनेशनल मार्केट में 1 महीनों के नीचले स्तरों पर है। वहीं, एल्युमिनियम 3 महीनों के निचले स्तरों पर है। एल्युमिनियम का भाव $3235 के नीचे फिसल गया है। जिंक की कीमतों में भी करीब 3% की गिरावट दिख रही है। इंटरनेशनल मार्केट निकेल 2% से ज्यादा टूटा है।

सप्लाई की चिंता घटने और मांग में दबाव से गिरावट आई है। चीन की कमजोर मांग भी दबाव बना रही है। अमेरिका-ईरान के बीच अच्छी बातचीत से भी इनके दाम गिरे हैं। स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज खुलने से भी गिरावट आई है। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भी दबाव बना है।

प्रेशियस और बेस मेटल्स की चाल

प्रेशियस मेटल्स की चाल पर नजर डालें तो गोल्ड 1 दिन में 2 फीसदी, 1 दिन में 5 फीसदी, प्लैटिनम 1 दिन में 3 फीसदी और पैलेडियम भी 1 दिन में 3 फीसदी टूटा है। वहीं, बेस मेटल्स की चाल पर नजर डालें तो कॉपर 1 दिन में 3 फीसदी, एल्युमिनियम 3 फीसदी, जिंक 3 फीसदी, निकेल 2 फीसदी, स्टील 1 फीसदी, लेड 1 फीसदी और टिन भी 1 फीसदी टूटा है।

 

Gold Silver Price Today: MCX पर सोना ₹1.47 लाख के नीचे, चांदी 6,000 रुपये गिरी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।