Pam Oil: खाने तेल के मामले में कबतक हमारा देश आत्मनिर्भर बनेगा? सरकार की इसको लेकर पॉलिसी क्या है? खाने के तेल की तमाम पहलुओं पर सीएनबीसी-आवाज से विस्तार से बात करते हुए SD Guthrie International के CEO संदीप भान ने कहा कि छोटी अवधि में पाम की कीमतों में तेजी आई। तेजी के बाद भी मांग मजबूत बनी हुई है। भारत की मजबूत मांग से सपोर्ट मिल रहा है। आगे भी कीमतों को भारतीय मांग से सपोर्ट मिलेगा। अक्टूबर-नवंबर में पाम का उत्पादन गिरेगा।
