Petrol-Diesel Prices Today: आज प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें काफी हद तक स्थिर रहीं। केंद्र सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाले अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) को खत्म कर दिया है। वित्त मंत्रालय की एक अधिसूचना के अनुसार, 31 अक्टूबर से लागू नई व्यवस्था के तहत, पेट्रोल पर निर्यात शुल्क को ₹2.50 प्रति लीटर से घटाकर ₹0 प्रति लीटर कर दिया गया है।
