ATF Price : विमानन कंपनियों को बड़ी राहत, जेट फ्यूल 12% तक हुआ सस्ता, जानिए मेट्रो शहरों में कीमतें

इस बदलाव के बाद घरेलू एयरलाइंस के लिए दिल्ली में एटीएफ की कीमत 121,915.57 रुपये, कोलकाता में  128,425.21 रुपये, मुंबई में 120,875.86 रुपये और चेन्नई में 126,516.29 रुपये प्रति किलोलीटर होंगी

अपडेटेड Aug 01, 2022 पर 10:05 AM
इंडियन ऑयल ने इस साल एटीएफ की कीमतों में यह तीसरी कटौती की है

ATF Price : दिल्ली में एयर टरबाइन फ्यूल (air turbine fuel) यानी जेट फ्यूल की कीमतें सोमवार, 1 अगस्त को 12 फीसदी की कटौती के साथ 1.21 लाख रुपये प्रति किलोलीटर रह गई है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के एक नोटिफिकेशन से यह बात सामने आई है। इस खबर को कॉस्ट के दबाव से जूझ रही भारतीय एयरलाइन कंपनियों के लिए एक बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है। इस साल एटीएफ की कीमतों में यह तीसरी कटौती है।

मेट्रो शहरों में ये हैं नई कीमतें

इस बदलाव के बाद घरेलू एयरलाइंस के लिए दिल्ली में एटीएफ की कीमत 121,915.57 रुपये, कोलकाता में  128,425.21 रुपये, मुंबई में 120,875.86 रुपये और चेन्नई में 126,516.29 रुपये प्रति किलोलीटर होंगी।


LPG Cylinder Price Today 1 August 2022: एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर के दाम 36 रुपये घटे, जानें नए रेट्स

वहीं इंटरनेशनल रूट्स पर सेवाएं देने वाली घरेलू एयरलाइंस के लिए मेट्रो शहरों में जेट फ्यूल्स की नई कीमतें इस प्रकार हैं- दिल्ली में जेट फ्यूल्स की कीमतें 1,161.28 डॉलर प्रति किलोलीटर, कोलकाता में 1,201.42 डॉलर प्रति किलोलीटर, मुंबई में 1,157.52 डॉलर प्रति किलोलीटर और चेन्नई में 1,156.67 डॉलर प्रति किलोलीटर।

इस साल एटीएफ प्राइस में तीसरी कटौती

यह इस साल एटीएफ की कीमतों में तीसरी कटौती है। एटीएफ की कीमतों में पिछले पखवाड़े में तेल की बेंचमार्क अंतर्राष्ट्रीय कीमतों के आधार पर हर महीने की पहली और 16 तारीख को बदलाव किया जाता है।

इससे पहले 16 जुलाई एटीएफ की कीमतों में 2.2 फीसदी तक कटौती की गई थी। एटीएफ की कीमतों ने मई, 2022 में 141,232.87 रुपये प्रति किलोलीटर का उच्चतम स्तर छूआ था।

LIC Policy : सिर्फ 4 साल के प्रीमियम में बन जाएंगे करोड़पति, जानिए कितना करना होगा निवेश

इससे पहले 16 जून को एटीएफ की कीमतों में 16 फीसदी की भारी बढ़ोतरी की गई थी, तब दिल्ली में कीम 1.41 लाख रुपये प्रति किलोलीटर के स्तर पर पहुंच गई थीं। 3 जून को जेट फ्यूल की कीमतों में 1.3 फीसदी की कटौती की गई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।