Credit Cards

LIC Policy : सिर्फ 4 साल के प्रीमियम में बन जाएंगे करोड़पति, जानिए कितना करना होगा निवेश

LIC की जीवन शिरोमणि पॉलिसी (Jeevan Shiromani Policy) ऐसी ही एक खास पॉलिसी है, जो महज चार साल के प्रीमियम पर आपको करोड़पति बना सकती है। हालांकि, इसके लिए आपको ज्यादा प्रीमियम जमा करना होगा

अपडेटेड Aug 01, 2022 पर 8:43 AM
Story continues below Advertisement
LIC Jeevan Shiromani policy न्यूनतम 1 करोड़ रुपये बेसिक सम एश्योर्ड के साथ एक मनी बैक प्लान है

LIC Jeevan Shiromani Policy : एलआईसी को भारतीयों के बीच सबसे ज्यादा भरोसेमंद ब्रांडों में से एक गिना जाता है। कंपनी हर उम्र, आय वर्ग के लिए अलग-अलग पॉलिसी की पेशकश करती है। LIC की जीवन शिरोमणि पॉलिसी (Jeevan Shiromani Policy) ऐसी ही एक खास पॉलिसी है, जो महज चार साल के प्रीमियम पर आपको करोड़पति बना सकती है। हालांकि, इसके लिए आपको ज्यादा प्रीमियम जमा करना होगा। हम यहां इस पॉलिसी की खूबियां बता रहे हैं।

किस खास वर्ग के लिए है यह पॉलिसी

LIC Jeevan Shiromani policy एक नॉन लिंक्ड, व्यक्तिगत, जीवन बीमा बचत योजना है। यह न्यूनतम 1 करोड़ रुपये बेसिक सम एश्योर्ड के साथ एक मनी बैक प्लान है। इसमें एक सीमित समय तक प्रीमियम देना होता है। यह पॉलिसी विशेष रूप से हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स यानी अमीरों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है।


Business Idea: केले के तने को किसान फेंक देते हैं, लेकिन यह बना देगा करोड़पति जानिए कैसे

इस प्लान के तहत पांच साल के लिए प्रति हजार बेसिक सम एश्योर्ड 50 रुपये की दर से और छठे साल से प्रीमियम पेमेंट की अवधि तक 55 रुपये प्रति हजार की दर से बेसिक सम एश्योर्ड मिलेगा। इसके अलावा, पॉलिसी के साथ लॉयल्टी एडीशंस के रूप में प्रॉफिट भी जुड़ा रहेगा।

सिर्फ चार साल करना होगा निवेश

Jeevan Shiromani Policy में बेसिक सम एश्योर्ड 1 करोड़ रुपये है और पॉलिसीहोल्डर को सिर्फ चार साल के लिए निवेश करना होगा। इसके बाद रिटर्न मिलने लगेगा। पॉलिसीहोल्डर्स को इसके बेनिफिट्स हासिल करने के लिए हर महीने लगभग 94,000 रुपये जमा करने होते हैं।

HDFC के ग्राहकों की EMI बढ़ी, ब्याज दरों में हुआ इजाफा

आपके लिए हैं ये 4 ऑप्शन

-आपको बता दें कि इस प्लान में आप 14, 16, 18  और 20 साल तक के लिए निवेश कर सकते हैं।

-14 साल की पॉलिसी में 30%-30%, 10वें और 12वें साल सम एश्योर्ड मिलता है।

-16 साल की पॉलिसी में 30%-35% 12वें और 14वें साल सम एश्योर्ड मिलता है।

-18 साल की पॉलिसी में 40%-45% 14वें और 16वें साल सम एश्योर्ड मिलता है।

-20 साल की पॉलिसी में 45%-45% 16वें और 18वें साल सम एश्योर्ड मिलता है।

कब मिल सकता है लोन

इस प्लान के साथ एलआईसी लोन की सुविधा भी दे रही है। हालांकि आपको इसके लिए कुछ शर्तों के साथ कम से कम एक साल की प्रीमियम देना होगा और लोन कम से कम एक पॉलिसी वर्ष पूरा होने के बाद ही दिया जाएगा।

क्या है इलिजिबिलिटी

पॉलिसी लेने की उम्र कम से कम 18 साल है। 14 साल की पॉलिसी के लिए अधिकतम आयु सीमा 55 साल है। 16 साल की पॉलिसी के लिए आयु सीमा 51 साल,  18 साल की पॉलिसी के लिए 48 साल तक और 20 साल की पॉलिसी के लिए 45 साल तय की गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।