LPG Cylinder Price Today 1 August 2022: एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर के दाम 36 रुपये घटे, जानें नए रेट्स

एलपीजी सिलेंडर ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। आज कंपनियों ने सिलेंडर के दाम जारी कर दिये हैं

अपडेटेड Aug 01, 2022 पर 10:33 AM
Story continues below Advertisement
इंडियन ऑयल ने सिलेंडर के दाम 36 रुपये घटाए हैं।

LPG Price Today 1 August 2022: एलपीजी सिलेंडर ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। आज कंपनियों ने सिलेंडर के दाम जारी कर दिये हैं। इंडियन ऑयल ने सिलेंडर के दाम में 36 रुपये घटाए हैं। ये रेट कमर्शियल सिलेंडर यानी 19 किलो के सिलेंडर पर कम किये गए हैं। जबकि, 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है।

अब ये हैं LPG cylinder के नए दाम

आज से दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,012.50 रुपये की जगह 1976.50 रुपये हो गई है। कंपनियों ने दाम में 36 रुपये तक घटाए हैं। कोलकाता में पहले यह 2132.00 रुपये में मिल रहा था, अब वहां नई कीमत 2095.50 रुपये हो गई है। मुंबई में आज से कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1936.50 रुपये और चेन्नई में 2141 रुपये हो गई है।


अब ये हैं सिलेंडर के नए दाम। अब ये हैं सिलेंडर के नए दाम।

14 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम में नहीं हुआ कोई बदलाव

घरेलू 14 किलोग्राम वाले सिलेंडर न ही महंगे हुए हैं और न ही सस्ते। इनके रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का दाम 1,053 रुपये, कोलकाता में 1079 रुपये और चेन्नई में 1068.50 रुपये और मुंबई  में 1053 रुपये है। अभी सिलेंडर 6 जुलाई के रेट में मिल रहा है। कंपनियों ने 6 जुलाई को रेट में बढ़ोतरी की थी।

IOC को पेट्रोल की बिक्री पर 10 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 14 रुपये का घाटा, जून तिमाही में हुआ कितना लॉस?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।