स्ट्रेट ऑफ हार्मुज के जरिए भारत में क्रूड और LNG लाने पर सरकार ने कमर कस ली है। सूत्रों के मुताबिक स्ट्रेट ऑफ हार्मुज से भारतीय शिप की आवाजाही पर ईरान से बातचीत चल रही है। ज्यादा डिटेल्स के साथ सीएनबीसी-आवाज़ के इकोनॉमिक पॉलिसी एडिटर लक्ष्मण रॉय ने बताया कि ईरान संकट पर तीन सदस्यीय कमिटी का गठन किया जाएगा। गृह मंत्री अमित शाह होंगे इसकी अध्यक्षता करेंगे। इस कमिटी में विदेश मंत्री एस.जयशंकर और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी शामिल होंगे।
