Oil Prices : कच्चे तेल की कीमतें मार्च की शुरुआत के बाद से अभी तक की सबसे बड़ी साप्ताहिक तेजी की ओर बढ़ रही हैं। ओपेक प्लस (OPEC+) के सर्दियों से पहले उत्पादन में कमी की योजना के ऐलान के बाद कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है।
Oil Prices : कच्चे तेल की कीमतें मार्च की शुरुआत के बाद से अभी तक की सबसे बड़ी साप्ताहिक तेजी की ओर बढ़ रही हैं। ओपेक प्लस (OPEC+) के सर्दियों से पहले उत्पादन में कमी की योजना के ऐलान के बाद कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है।
वेस्ट टेक्सास इमीडिएट फ्यूचर्स (West Texas Intermediate futures) शुक्रवार बढ़कर 89 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इस प्रकार सप्ताह के दौरान कीमतों में लगभग 12 फीसदी की तेजी आ चुकी है।
ओपेक देशों के ऐलान से कम हुआ दबाव
वहीं, तेल उत्पादक देशों के संगठन ने महामारी की शुरुआत के बाद तेल के उत्पादन ने सबसे बड़ी कटौती का ऐलान किया है, जिससे आपूर्ति में कमी की आशंकाएं बढ़ गई हैं।
सख्त आउटलुक के चलते तेल की कीमतों में गिरावट थम गई है, जिस पर वैश्विक आर्थिक मंदी और केंद्रीय बैंकों के आक्रामक रूप से ब्याज दरों में बढ़ोतरी के चलते दबाव बना हुआ था। उधर, रूस ने भी इस सप्ताह फिर कहा कि वह अमेरिका के प्राइस कैप को अपनाने वाले देशों को तेल नहीं बेचेगा। इससे सप्लाई को लेकर अनिश्चितताएं बढ़ गई हैं।
मंदी के सेंटीमेंट के बीच बड़ी खबर
डेनियल हाइंस सहित ऑस्ट्रेलिया एंड न्यूजीलैंड बैंकिंग ग्रुप के एनालिस्ट्स ने कहा, “OPEC+ का उत्पादन में कमी का फैसला बाजार के लिए अहम खबर हो सकती है। ग्लोबल इकोनॉमी में कमजोरी की आशंका के चलते पहले से मंदी का सेंटीमेंट बना हुआ है।”
हालांकि, ओपेक प्लस के मेंबर सऊदी अरब ने तेल के खरीदारों को कुछ राहत दी है। उसने एशिया के लिए नवंबर की शिपमेंट की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है और यूरोप के लिए कमी की है। रिफाइनर और ट्रेडर्स ने बढ़ोतरी का अनुमान जाहिर किया था।
नवंबर से कम होगा तेल उत्पादन
तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक और उसके सहयोगी देशों की नवंबर से तेल के उत्पादन में प्रति दिन 20 लाख बैरल की कटौती करने की योजना है। हालांकि, सऊदी अरब के तेल मंत्री ने कहा कि वास्तविक कटौती 10 से 11 लाख बैरल के आसपास ही होगी, क्योंकि कुछ मेंबर अपने कोटे की तुलना में कम आपूर्ति ही कर रहे हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।