Get App

Oil Prices : कच्चे तेल में 7 महीने की सबसे बड़ी साप्ताहिक तेजी, OPEC+ देशों के उत्पादन घटाने से मिला सपोर्ट

वेस्ट टेक्सास इमीडिएट फ्यूचर्स (West Texas Intermediate futures) शुक्रवार बढ़कर 89 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इस प्रकार, सप्ताह के दौरान कीमतों में लगभग 12 फीसदी की तेजी आ चुकी है

Curated By: Mohit Parasharअपडेटेड Oct 07, 2022 पर 11:23 AM
Oil Prices : कच्चे तेल में 7 महीने की सबसे बड़ी साप्ताहिक तेजी, OPEC+ देशों के उत्पादन घटाने से मिला सपोर्ट
तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक और उसके सहयोगी देशों की नवंबर से तेल के उत्पादन में प्रति दिन 20 लाख बैरल की कटौती करने की योजना है

Oil Prices : कच्चे तेल की कीमतें मार्च की शुरुआत के बाद से अभी तक की सबसे बड़ी साप्ताहिक तेजी की ओर बढ़ रही हैं। ओपेक प्लस (OPEC+) के सर्दियों से पहले उत्पादन में कमी की योजना के ऐलान के बाद कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है।

वेस्ट टेक्सास इमीडिएट फ्यूचर्स (West Texas Intermediate futures) शुक्रवार बढ़कर 89 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इस प्रकार सप्ताह के दौरान कीमतों में लगभग 12 फीसदी की तेजी आ चुकी है।

ओपेक देशों के ऐलान से कम हुआ दबाव

वहीं, तेल उत्पादक देशों के संगठन ने महामारी की शुरुआत के बाद तेल के उत्पादन ने सबसे बड़ी कटौती का ऐलान किया है, जिससे आपूर्ति में कमी की आशंकाएं बढ़ गई हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें