Petrol Diesel Price: राजस्थान और बिहार में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, चेक करें रेट

Petrol Diesel Price: दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 96.72 रुपये और 89.62 रुपये प्रति लीटर है

अपडेटेड Nov 09, 2022 पर 9:08 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आज राजस्थान में महंगा हुआ पेट्रोल।

Petrol Diesel Price: आज घरेलू ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने देश के महानगरों में पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे शहरों में दाम स्थिर बने हुए हैं। हालांकि, आज राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, यूपी और बिहार में कीमतों में बदलाव जरूर आया है। आइए जानते हैं इन राज्यों में आज क्या रहे रेट..

राजस्थान में महंगा हुआ पेट्रोल

बिहार के पटना शहर में पेट्रोल का रेट बढ़कर 109.66 रुपये प्रति लीटर और डीजल महंगा होकर 96.28.86 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है। राजस्थान में कीमतों में तेजी देखने को मिली है। वहीं, गुजरात, मध्य प्रदेश में मामूली गिरावट आई है।


ये रहा बड़े महानगरों में रेट

दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 96.72 रुपये और 89.62 रुपये प्रति लीटर है। पेट्रोल और डीजल की कीमत चेन्नई में 102.74 रुपये और 94.33 रुपये और कोलकाता में 106.03 रुपये और 92.76 रुपये है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल का रेट

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 95.36 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। वहीं, डब्‍ल्‍यूटीआई में भी गिरावट आई और ये 87.82 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई।

ऐसे चेक करें आज के दाम

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।