Petrol-diesel prices today: आज फिर चढ़े पेट्रोल और डीजल के रेट, दिल्ली में 101 रुपये हुआ पेट्रोल- जानिए अपने शहर में नई कीमतें

Petrol Diesel Price: दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 101 रुपये पहुंच गई हैं। आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर इजाफा हुआ

अपडेटेड Mar 30, 2022 पर 8:36 AM
पेट्रोल-डीजल की कीमतें आज फिर बढ़ी

Petrol Diesel Price: दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 101 रुपये पहुंच गई हैं। आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर इजाफा हुआ। पेट्रोल की कीमत में 75 पैसे तक और डीजल की कीमतों में 80 पैसे तक का इजाफा हुआ है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 22 मार्च से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा करना शुरू किया है। ये 22 मार्च से 8वीं बार है जब दाम बढ़ाए गए हैं।

जानिए अपने शहर में तेल के भाव

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 101.01 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 92.27 रुपये रुपये प्रति लीटर हैं।


देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 115.88 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 100.10 रुपये प्रति लीटर हैं।

कोलकाता में पेट्रोल 110.52 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.42 रुपये प्रति लीटर हैं।

चेन्नई में पेट्रोल 106.69 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.76 रुपये प्रति लीटर हैं।

ऐसे चेक करें आज के नए दाम

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।