Petrol Diesel Price: दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 101 रुपये पहुंच गई हैं। आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर इजाफा हुआ। पेट्रोल की कीमत में 75 पैसे तक और डीजल की कीमतों में 80 पैसे तक का इजाफा हुआ है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 22 मार्च से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा करना शुरू किया है। ये 22 मार्च से 8वीं बार है जब दाम बढ़ाए गए हैं।
