Petrol-Diesel prices: आज हफ्ते के दूसरे दिन सोमवार को आम लोगों को राहत मिली है। लगातार छठे दिन ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई इजाफा नहीं किया है। बीते हफ्ते बुधवार को पेट्रोल के रेट 85 पैसे और डीजल के दाम 75 से 85 पैसे तक बढ़ाए गए थे। कंपनियों ने लगातार 6 दिन रेट नहीं बढ़ाए हैं, लेकिन अगर बीते 22 दिनों की बात करें तो पेट्रोल का रेट 10 रुपये तक बढ़ चुका हैा। आइए जानते हैं आज के रेट..
