Petrol-Diesel Price Today: दिवाली के दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में हुआ बदलाव? जानें अपने शहर का ताजा रेट

Petrol-Diesel Price: तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी करती हैं। दिवाली के मौके पर आज यानी 8 अक्टूबर को पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। आइए जानते हैं आज आपके शहर में पेट्रोल और डीजल किस भाव पर बिक रहा है

अपडेटेड Nov 08, 2026 पर 7:39 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आज आपके शहर में कितने का मिल रहा है प्रेट्रोल और डीजल

Petrol-Diesel Price: दिवाली के मौके पर आज यानी 8 अक्टूबर को पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। हर दिन सुबह 6 बजे देश की तेल विपणन कंपनियां (OMCs) पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें जारी करती हैं। आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इस बीच कंपनियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से राहत भरी खबर मिली है। कच्चे तेल की कीमत एक बार फिर 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गई है। बता दें पिछले महीने क्रूड ऑयल का भाव बढ़कर करीब 115 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था।

अब कीमतों में आई गिरावट से तेल कंपनियों को कुछ राहत मिली है और उन पर लागत का दबाव भी कम हुआ है। दिवाली के दिन पेट्रोल और डीजल डलवाने से पहले जानें आज आपके शहर में कितने का मिल रहा है प्रेट्रोल और डीजल

आपके शहर में आज का पेट्रोल-डीजल का भाव

  • नई दिल्ली: देश की राजधानी में पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।
  • मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी में पेट्रोल ₹111.21 प्रति लीटर और डीजल ₹97.83 प्रति लीटर है।
  • नोएडा: यहां प्रेट्रोल ₹101.96 प्रति लीटर और डीजल ₹95.44 प्रति लीटर है।
  • तिरुवनंतपुरम: यहां पेट्रोल ₹115.49 प्रति लीटर और डीजल ₹104.40 प्रति लीटर है।
  • चड़ीगढ़: यहां प्रेट्रोल ₹101.54 प्रति लीटर और डीजल ₹89.47 प्रति लीटर है।
  • चेन्नई: चेन्नई में पेट्रोल ₹107.76 प्रति लीटर और डीजल ₹99.55 प्रति लीटर मिल रहा है।
  • गुरुग्राम: गुरुग्राम में पेट्रोल ₹102.77 प्रति लीटर और डीजल ₹95.44 प्रति लीटर मिल रहा है।
  • जयपुर: यहां प्रेट्रोल ₹113.19 प्रति लीटर और डीजल ₹98.25 प्रति लीटर है।
  • पटना: यहां प्रेट्रोल ₹113.37 प्रति लीटर और डीजल ₹99.36 प्रति लीटर है।
  • कोलकाता: यहां पेट्रोल ₹113.51 प्रति लीटर और डीजल ₹99.82 प्रति लीटर है।
  • बेंगलुरु: यहां पेट्रोल ₹111.68 प्रति लीटर और डीजल ₹99.56 प्रति लीटर है।
  • हैदराबाद: यहां पेट्रोल ₹116.15 प्रति लीटर और डीजल ₹104.23 प्रति लीटर है।


Silver Rate Today: छोटी दिवाली पर सस्ती हुई चांदी? दिल्ली से पटना तक जानें 1 किलो चांदी का भाव

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।