महाराष्ट्र में कब सस्ते होंगे पेट्रोल और डीजल? केंद्रीय मंत्री ने कही यह बात

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री एचएस पुरी ने कहा कि महाराष्ट्र के लोगों को जल्द ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी की सौगात मिल सकती है

अपडेटेड Jul 08, 2022 पर 5:25 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मुंबई में पेट्रोल 111.35 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है, वहीं डीजल की कीमत 97.28 रुपये प्रति लीटर है

Petrol Diesel Prices in Maharashtra : केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री एचएस पुरी ने कहा कि महाराष्ट्र के लोगों को जल्द ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी की सौगात मिल सकती है। इससे पहले महाराष्ट्र के नवनियुक्त मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे राज्य में फ्यूल की कीमतों में कमी योजना का ऐलान कर चुके हैं।

महाराष्ट्र में सबसे महंगा है फ्यूल

हिंदू बिजनेस लाइन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुरी ने रिपोर्टर्स से बातचीत में कहा, “इसे राजनीतिक बात मत समझिए, लेकिन मेरा अनुमान है कि अब महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमतें कम हो जाएंगी।”


फिलहाल, मुंबई में पेट्रोल 111.35 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है, वहीं डीजल की कीमत 97.28 रुपये प्रति लीटर है। गौर करने की बात है कि मुंबई में फ्यूल सबसे ज्यादा महंगा है। वैट और फ्रेट चार्जेस जैसे स्थानीय करों के कारण राज्य में फ्यूल की कीमतों में अंतर है।

Edible Oil: 'तुरंत 15 रुपये तक घटाएं तेल के दाम', केंद्र सरकार ने एडिबल ऑयल एसोसिएशंस को दिया निर्देश

महाराष्ट्र के सीएम भी कर चुके हैं ऐलान

महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने के तुरंत बाद एकनाथ शिंदे ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को कम करने का ऐलान किया है। फ्लोर टेस्ट में पास होने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री शिंदे ने एक ट्वीट के जरिए कहा कि उनकी सरकार ईंधन पर वैट (VAT) जल्द ही कम करेगी। उन्होंने सदन को सूचित किया कि ईंधन पर वैट कम करने का निर्णय राज्य मंत्रिमंडल में लिया जाएगा।

जेब खर्च के लिए सरकार देती है युवाओं को 1500 रुपये महीना, बस देने होंगे ये 5 डॉक्यूमेंट्स

गौरतलब है कि पब्लिक सेक्टर की तेल कंपनियां बीपीसीएल, आईओसीएल और एचपीसीएल को वैश्विक कीमतों के आधार पर रोजाना तेल की कीमतों में संशोधन का अधिकार है। यदि कीमतों में बदलाव होता है तो यह रोज सुबह 6 बजे लागू हो जाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।