Petrol-Diesel Prices Today: अमेरिका के मिड टर्म चुनावों में ट्रंप की हार के बाद ईरान युद्ध खत्म होने की उम्मीद बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली। इंटरनेशनल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड में करीब 8.98 डॉलर की भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे यह लुढ़ककर 94.62 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। इस बीच सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के 5 नवंबर के रेट सुबह 6 बजे जारी कर दी हैं। हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई कटौती नहीं की है।
आज पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर रहीं। देश के प्रमुख शहरों में आज के ईंधन मूल्यों के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर है।
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत 115.69 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 103.82 रुपये प्रति लीटर है।
चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 107.76 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 99.55 रुपये प्रति लीटर है।
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 97.83 रुपये प्रति लीटर है।
बैंगलोर में आज पेट्रोल की कीमत 110.82 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल की कीमत 98.78 रुपये प्रति लीटर है।
क्रूड में नरमी के बावजूद क्यों नहीं तुरंत घटते पेट्रोल-डीजल के दाम
अक्सर लोगों को लगता है कि आज अगर ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल सस्ता हुआ है, तो कल सुबह पेट्रोल-डीजल भी सस्ता मिलना चाहिए। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं होता, इसके पीछे कई कारण हैं।
आज जो क्रूड ऑयल सस्ता हुआ है, उसकी डिलीवरी आज नहीं मिलती। आज जो तेल भारत पहुंच रहा है, उसका सौदा और रेट महीनों पहले जैसे सितंबर या अक्टूबर में तय हुआ होता है। आज सस्ते हुए तेल की डिलीवरी भारत तक पहुंचते-पहुंचते जनवरी या फरवरी तक का समय लग जाता है।सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (IOCL, BPCL, HPCL) रोजाना भले ही रेट जारी करती हों, लेकिन उन पर एक तय नियंत्रण होता है। जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल बहुत महंगा था, तब कंपनियों ने भारी नुकसान उठाकर भी पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाए थे। ऐसे में दाम गिरने पर कंपनियां सबसे पहले अपने पुराने घाटे की भरपाई करती हैं।
5 नवंबर 2026 को उपलब्ध शहरवार आंकड़ों के अनुसार पेट्रोल की कीमतें इस प्रकार हैं:-
5 नवंबर 2026 को उपलब्ध शहरवार आंकड़ों के अनुसार डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं:-
प्रमुख शहरों में डीजल के दाम