Petrol-Diesel Prices Today 1 November 2026: आज यानी एक नवंबर को नए महीने की शुरुआत हो चुकी है। इसी के साथ महीने के पहले दिन आम लोगों के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर राहत भरी खबर है। रविवार, 1 नवंबर को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और साइबर सिटी गुरुग्राम तक वाहन चालकों को फिलहाल पुराने रेट पर ही पेट्रोल-डीजल मिल रहा है। हालांकि, अलग-अलग राज्यों में लगने वाले टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण ईंधन की कीमतों में अंतर बना हुआ है।
