Get App

Petrol Diesel Price: पेट्रोल में फिर लगी आग, मुंबई में 106 रुपये और दिल्ली में 100 रुपये के करीब पहुंचा रेट

आज सरकारी तेल कंपनियों ने दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 05, 2021 पर 10:58 AM
Petrol Diesel Price: पेट्रोल में फिर लगी आग, मुंबई में 106 रुपये और दिल्ली में 100 रुपये के करीब पहुंचा रेट

Petrol Diesel Price: आज सरकारी तेल कंपनियों ने दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। कल रविवार को भी पेट्रोल की कीमतों में 35 पैसे बढ़ाए थे। हालांकि, डीजल के दाम में आज कोई बदलाव नहीं किया गया है। आज कीमतें बढ़ने के साथ दिल्ली में पेट्रोल का रेट 100 रुपये के बहुत करीब पहुंच गया है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल का रेट 106 रुपये के करीब पहुंच चुका है।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहला स्टेट कैपिटल था जहां पेट्रोल 100 के पार पहुंचा। इसके बाद जयपुर, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, पटना और तिरुवनंतपुरम में भी पेट्रोल की कीमतें प्रति लीटर 100 रुपये से अधिक हो गईं। चेन्नई में पेट्रोल 3 दिन पहले 100 रुपये के पार पहुंचा।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज हुए इजाफे से राजधानी दिल्ली और कोलकाता में भी पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये के नजदीक पहुंच गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की खुदरा कीमत 35 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 99.86 रुपये हो गई। कोलकाता में आज पेट्रोल 99.84 प्रति लीटर प्रति लीटर बिक रहा है।

मुंबई में आज पेट्रोल 105.92 लीटर और डीजल 96.91 रुपये लीटर बिक रही जबकि, बेंगलुरु में पेट्रोल 103.20 लीटर और डीजल 94.72 रुपये लीटर है।
जानें आज प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल का रेट क्या रहा..
 

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
श्रीगंगानगर 111.14 102.6
अनूपपुर 110.73 100.51
रीवा 110.37 100.18
इंदौर 108.23 98.22
परभणी 108.19 97.62
भोपाल 108.16 98.13
जयपुर 106.64 98.47
मुंबई 105.92 96.91
बेंगलुरु 103.2 94.72
पटना 102.01 94.76
चेन्नई 100.75 93.91
दिल्ली 99.86 89.36
कोलकाता 99.84 92.27
 
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें