अमेरिका में एक महिला के लिए लंच ब्रेक के दौरान लिया गया एक फैसला जिंदगी बदलने वाला साबित हुआ। महिला ने लंच के दौरान 20 डॉलर (करीब 1,916 रुपये) का एक लॉटरी का एक टिकट खरीदा। उसे अंदाजा भी नहीं था कि ये छोटा सा फैसला उसकी आर्थिक स्थिति बदल सकता है। इसे स्क्रैच करने के दौरान उसकी किस्मत चमक गई। लॉटरी में महिला ने 20 लाख डॉलर (करीब 19.17 करोड़ रुपये) का टॉप प्राइज जीत लिया। खास बात ये रही कि इतनी बड़ी जीत के बाद भी वह टिकट संभालकर वापस काम पर लौट गई।
