Silver contracts: देश के सबसे बड़े कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) ने सोमवार को ‘सिल्वर 100’ (‘Silver 100’) फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट लॉन्च किया। यह एक नया 100-ग्राम सिल्वर फ्यूचर्स प्रोडक्ट है जिसका मकसद रिटेल इन्वेस्टर्स और छोटे बिज़नेस की सिल्वर ट्रेडिंग में हिस्सेदारी बढ़ाना है। MCX के एक सर्कुलर के मुताबिक, सिल्वर 100 फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट्स की ट्रेडिंग 1 जून, 2026 से शुरू हुई थी, और एक्सपायरी कॉन्ट्रैक्ट्स जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर, अक्टूबर और नवंबर 2026 के लिए उपलब्ध हैं।
