दिवाली से पहले चांदी एक लाख की हो गई है। MCX पर चांदी का दिसंबर वायदा तो रिकॉर्ड 98390 के पार पहुंच गया है तो मार्च और मई वायदा 1 लाख के पार कारोबार कर रहे हैं। आप बाजार में आज चांदी खरीदने भी जाएं तो भाव मेकिंग चार्ज और GST मिलाकर कर 1 लाख तो पहुंच ही गए हैं। 2024 में अब चांदी ने दिया 32% का रिटर्न है। वहीं COMEX पर 11 सालों की ऊंचाई पर भाव पहुंचे है।
एमसीएक्स पर चांदी की चाल पर नजर डालें तो 2022 में इसमें 11 फीसदी का रिटर्न दिया है जबकि 2023 में यह 7 फीसदी चढ़ा। वहीं 2024 में अब तक चांदी में 32 फीसदी का रिटर्न देखने को मिला। वहीं कॉमेक्स पर चांदी ने 2024 में अब तक 42 फीसदी का रिटर्न दिया है।
ऐसे में जब अगले हफ्ते दिवाली है। कीमतों में ये तेजी बाजार के लिए अच्छा साबित होगी या फिर बुरी? इसी पर सीएनबीसी-आवाज से बात करते हुए श्री मांडोथ ज्वैलर्स के ओनर मनोज मांडोथ का कहना है कि 1 लाख रुपये तक के भाव पर भी चांदी में खरीदारी हो रही है। इस साल चाल चांदी की बिक्री पिछले साल के मुकाबले 20% तक बढ़ने की उम्मीद है। जिसके चलते चांदी का भाव 1.25 लाख रुपये तक पहुंच सकता है। चांदी में फिजिकल रुझान काफी ज्यादा बढ़ा है। ETF की तरफ से इतने वॉल्यूम नहीं दिखाई दे रहे है जितना होना चाहिए। 1 लाख रुपये के स्तर पर भी चांदी में खरीदारी हो रही है।
अनमोल सिल्वर के किशोर रूनवाल ने कहा कि मार्च 2025 तक चांदी के भाव 120000 तक जा सकते हैं। सोने के भाव बढ़ने से चांदी में तेजी आएगी। चांदी के दाम में उछाल से कस्टमर में चांदी में विश्वास बढ़ा है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।