Soyabean Commodity: डिमांड के मुकाबले पर्याप्त सप्लाई और चालू खरीफ सीजन में बुआई बढ़ने की वजह से आने वाले दिनों में सोयाबीन की कीमतों में गिरावट का रुझान बना रह सकता है। आने वाले दिनों में सोयाबीन का भाव लुढ़ककर 5,500 रुपये प्रति क्विंटल के निचले स्तर तक आ सकता है। यानी, मौजूदा भाव 6,250 रुपये की कीमतों में 750 रुपये की गिरावट देखने को मिल सकती है।
