Sugar export : भारत से ऑर्गेनिक शुगर के एक्सपोर्ट को मंजूरी मिल गई है। सरकार ने इसके एक्सपोर्ट की मंजूरी दे दी है। नियमों के तहत एक्सपोर्ट को मंजूरी मिली है। इस वित्त वर्ष में 50,000 MT एक्सपोर्ट को मंजूरी मिली है। इसके बारे में विदेश व्यापार महानिदेशालय( DGFT) ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। पहले ऑर्गेनिक शुगर प्रतिबंधित कैटेगरी थी। 18 अक्टूबर 2023 को इसके एक्सपोर्ट पर रोक लगी थी। अब भारत सरकार ने फॉरेन ट्रेड पॉलिसी 2023 के तहत अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए ऑर्गेनिक चीनी के निर्यात को 'प्रतिबंधित'(Restricted) कैटेगरी से निकालकर एक निश्चित सीमा के साथ मंजूरी दे दी है।
यह फैसला तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है। इससे पहले 18 अक्टूबर 2023 को जारी आदेश में इस पर पूरी तरह से रोक लगी हुई थी, जिसे अब आंशिक रूप से बदल दिया गया है। DGFT के नोटीफिकेशन के मुताबिक 50,000 MT ज्यादा एक्सपोर्ट संभव नहीं होगा। एक्सपोर्ट की 'सीलिंग' यानी अधिकतम सीमा तय कर दी गई है। APEDA (Agricultural & Processed Food Products Export Development Authority)के जरिए एक्सपोर्ट तय किया जाएगा। APEDA ही वो संस्था होगी जो यह तय करेगी कि निर्यात कैसे होगा, किन शर्तों पर होगा और किस निर्यातक को कितना कोटा मिलेगा। निर्यातकों को फॉरेन ट्रेड पॉलिसी 2023 और एपीडा द्वारा समय-समय पर जारी गाइडलाइन्स का पालन करना अनिवार्य होगाएक्सपोर्टर्स के लिए नियमों का पालन करना जरूरी होगा। इसके लिए फॉरेन ट्रेड पॉलिसी 2023 नियमों का पालन जरूरी है। APEDA के गाइडलाइन्स का पालन करना भी जरूरी होगा।
बता दें कि भारत में पिछले कुछ सालों में ऑर्गेनिक खेती का चलन काफी बढ़ा है। ऑर्गेनिक शुगर बिना केमिकल के तैयार होता है। यूरोप और अमेरिका जैसे देशों में इसकी मांग ज्यादा है। सरकार के इस कदम से उन किसानों को बेहतर दाम मिल सकेंगे जो जैविक खेती कर रहे हैं। साथ ही, निर्यातकों के लिए भी विदेशी मुद्रा कमाने का एक नया रास्ता खुल गया है।