Sugar production: चीनी मिलों के संगठन ISMA द्वारा जारी आंकड़ों से पता चलता है कि 2023-24 सीजन के लिए चीनी उत्पादन घटा है। ISMA के मुताबिक 15 मार्च तक 280.79 लाख टन चीनी उत्पादन हुआ है। पिछले साल 282.60 लाथ टन चीनी का उत्पादन हुआ था। ISMA ने बताया है कि मिलों की संख्या 325 से बढ़कर 371 हो गई है। 2023-24 के लिए 323 लाख टन के उत्पादन का अनुमान है। वहीं, 2022-23 में 328.2 लाख टन उत्पादन हुआ था। चीनी का मार्केटिंग साल अक्टूबर से सितंबर तक चलता है।
15 मार्च 2024 तक चीनी का उत्पादन : ISMA
ISMA ने बताया है कि 2022-23 में उत्तर प्रदेश में 88.40 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ था। जबकि 2023-24 में यहां 79.63 लाख टन चीनी उत्पादन का अनुमान है। महाराष्ट्र में 2022-23 में 100.50 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ था। जबकि 2023-24 में यहां 101.92 लाख टन चीनी उत्पादन का अनुमान है। कर्नाटक में 2022-23 में 47.55 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ था। जबकि 2023-24 में यहां 53.50 लाख टन चीनी उत्पादन का अनुमान है। दूसरे राज्यों में 2022-23 में 44.34 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ था। जबकि 2023-24 में यहां 47.55 लाख टन चीनी उत्पादन का अनुमान है।
15 मार्च तक चीनी उत्पादन : ISMA
ISMA ने बताया है कि 2023 में 15 मार्च तक देश में 282.60 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ था। जबकि 2024 में 15 मार्च तक देश में 280.79 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ है। 29 फरवरी 2024 तक देश में 255.50 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ था। जबकि 2024 में 15 मार्च तक देश में 280.79 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ है।
अक्टूबर से सितंबर 2022-23 तक देश में 366 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ था। वहीं, अक्टूबर से सितंबर 2023-24 तक देश में 340 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ है। 15 मार्च 2023 तक 325 चीनी मिलों में उत्पादन हुआ था। वहीं, 15 मार्च 2024 तक 371 चीनी मिलों में उत्पादन हुआ है।
15 मार्च तक कहां कितनी चीनी मिलें बंद : ISMA
उत्तर प्रदेश में 2024 में 18 और 2023 में 9 मिलें बंद थीं। महाराष्ट्र में 2024 में 43 और 2023 में 109 मिलें बंद थीं। कर्नाटक में 2024 में 64 और 2023 में 55 मिलें बंद थीं। अन्य राज्यों में 2024 में 35 और 2023 में भी 35 मिलें बंद थीं। इस 2024 में कुल 161 और 2023 में कुल 208 मिलें बंद थीं।