त्योहारों से ठीक पहले चढ़ी चीनी, सरकार ने दामों को काबू करने के लिए जारी किया अतिरिक्त कोटा

सीएनबीसी-आवाज़ के असीम मनचंदा ने कहा कि त्योहारों से पहले चीनी के दाम में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। भारतीय बाजारों में चीनी के दाम 44 रुपये/किलो तक पहुंच गये हैं। पिछले दो दिनों में होलसेल में दाम 100 रुपये/क्विंटल तक बढ़े हुए नजर आये हैं। चीनी के दाम को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने अतिरिक्त 1 लाख टन कोटा जारी किया है

अपडेटेड Oct 16, 2023 पर 6:25 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
त्योहारी सीजन के दौरान व्यापारियों द्वारा चीनी की जमाखोरी को रोकने के लिए सरकार ने व्यापारियों को पोर्टल पर स्टॉक घोषित करने के निर्देश दिये हैं

भारतीय त्योहारी सीजन के दौरान खान-पान का एक अपना महत्व होता है। त्योहार के दौरान विशेष प्रकारों के व्यंजनों की पूरी श्रृंखला हमारे यहां होती है। इसकी वजह से त्योहारो के दौरान खान पान से जुड़ी कमोडिटीज के दामों में उछाल नजर आना भी आम बात हो गई है। इस बार दीपावली के पहले ही नवरात्रि और विजयादशमी के दौरान हर घर में उपयोग होने वाली चीनी के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। चीनी की दाम बढ़ने त्योहारी मिठास कम हो सकती है। इसको गंभीरता से लेते हुए सरकार ने दामों को काबू में लाने के लिए अतिरिक्त कोटा जारी किया है। इसके साथ ही व्यापारियों को अपना स्टॉक घोषित करने के निर्देश दिये हैं।

चीनी के दामों में बढ़ोतरी

इस खबर पर ज्यादा जानकारी देते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के असीम मनचंदा ने कहा कि त्योहारों से पहले चीनी के दाम में इजाफा देखने को मिल रहा है। भारतीय बाजारों में चीनी के दाम 44 रुपये/किलो तक पहुंचे। पिछले दो दिनों में होलसेल में दाम 100 रुपये/क्विंटल तक बढ़े हुए नजर आये।


बाजार में सीमित दायरे में हुआ कारोबार, शॉर्ट टर्म में मुनाफे के लिए दिग्गजों ने इन 4 शेयर्स पर लगाया दांव

1 लाख टन अतिरिक्त कोटा जारी

त्योहारी सीजन के दौरान चीनी के दाम बढ़ने से सरकार भी एक्शन में आ गई है। चीनी की किल्लत ना हो और चीनी के बढ़े हुए दाम पर काबू पाने के लिए सरकार ने अतिरिक्त कोटा जारी करने का निर्णय लिया। इस फैसले पर अमल करते हुए सरकार ने अक्टूबर के लिए चीनी का अतिरिक्त 1 लाख टन कोटा जारी किया है। सरकार ने अक्टूबर महीने में कुल 29 लाख टन का कोटा जारी किया है।

व्यापारियों को स्टॉक घोषित करने के सख्त निर्देश

त्योहारी सीजन के दौरान व्यापारियों द्वारा जरूरी खाद्यान की जमाखोरी के मामले भी सामने आते हैं। इसी तरह चीनी की जमाखोरी को रोकने के लिए व्यापारियों को पोर्टल पर स्टॉक घोषित करने के निर्देश दिये गये हैं। असीम ने आगे कहा कि त्योहारों के चलते नए सीजन की पेराई शुरू नहीं हुई है। सरकार के मुताबिक फिलहाल चीनी की कोई कमी नहीं है।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।