बाजार में सीमित दायरे में हुआ कारोबार, शॉर्ट टर्म में मुनाफे के लिए दिग्गजों ने इन 4 शेयर्स पर लगाया दांव

Coal India के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए Axis Securities के राजेश पालवीय ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 312 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। Coal India के शेयर में 322 से 324 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 309 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Oct 16, 2023 पर 5:44 PM
RVNL पर मिडकैप सेगमेंट से Chola Securities के धर्मेश कांत ने 166 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सुबह बाजार में गिरावट रही मगर क्लोजिंग के समय बाजार सीमित दायरे में बंद हुआ। सेंसेक्स, निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए। आज सबसे ज्यादा खरीदारी मेटल, PSE, ऑटो शेयरों में रही। जबकि फार्मा, FMCG, रियल्टी, IT शेयरों पर दबाव देखने को मिला। निफ्टी के 50 में से 25 शेयरों में बिकवाली नजर आई। सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी बैंक के 12 में से 7 शेयरों में बिकवाली रही। सेंसेक्स 116 अंक गिरकर 66 हजार 167 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 19 अंक गिरकर 19 हजार 732 पर बंद हुआ। ऐसे में बाजार गिरावट पर बंद होने से पहले दिग्गज एक्सपर्ट्स ने चोला इनवेस्टमेंट, मेट्रोपॉलिस हेल्थ, सन फार्मा और गुजरात अल्कलीज के शेयर में दांव लगाने की राय दी।

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का सस्ता ऑप्शनः UPL

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि यूपीएल के स्टॉक में अक्टूबर की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 640 के स्ट्राइक वाली कॉल 7.15 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 10/13/15 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 3 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Axis Securities के राजेश पालवीय का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः Coal India Future


Axis Securities के राजेश पालवीय ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से कोल इंडिया के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 322 से 324 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 309 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 312 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

अगला बजट सिर्फ वोट ऑन अकाउंट तक सीमित नहीं रहेगा, अंतरिम बजट में बड़े ऐलान संभव- सूत्र

rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का चार्ट का चमत्कार शेयरः M&M

rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में एमएंडएम पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 1576 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1550 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 1620 रुपये के लेवल तक जा सकता है।

Chola Securities के धर्मेश कांत का मिडकैप फंडा स्टॉकः RVNL

Chola Securities के धर्मेश कांत ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज आरवीएनएल के स्टॉक में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें 166 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें मध्यम से लंबी अवधि में बने रहने पर 210 से 220 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।