Tea price: 18% तक बढ़े भारतीय चाय के दाम, क्या कीमतों में आगे भी आएगा उछाल

भारतीय चाय के दाम 18 फीसदी तक बढ़े है। जनवरी से अप्रैल के बीच चाय की कीमतों में तेजी आई है। चाय की कीमतों में 19-20 रुपये प्रति किलो की तेजी देखने को मिली।

अपडेटेड Jun 06, 2025 पर 5:37 PM
Story continues below Advertisement
बाजार जानकारों का कहना है कि मांग में और तेजी की उम्मीद है। असम-टी का भाव 314 रुपये प्रति किलो तक पहुंचा है।

Tea price: भारतीय चाय के दाम 18 फीसदी तक बढ़े है। जनवरी से अप्रैल के बीच चाय की कीमतों में तेजी आई है। चाय की कीमतों में 19-20 रुपये प्रति किलो की तेजी देखने को मिली। दरअसल, मजबूत एक्सपोर्ट मांग से कीमतों में ये उछाल आया है। रूस, ईरान, इराक, UAE में मांग बढ़ी है।

बाजार जानकारों का कहना है कि मांग में और तेजी की उम्मीद है। असम-टी का भाव 314 रुपये प्रति किलो तक पहुंचा है। 2024 में चाय का एक्सपोर्ट 7111 करोड़ रुपये का हुआ। असम, बंगाल की चाय का ज्यादा एक्सपोर्ट हुआ।

जनवरी-अप्रैल 2024 में देश में चाय का भाव 136.41 रुपये प्रति किलोग्राम पर था जो जनवरी-अप्रैल 2025 में बढ़कर 160.49रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। 2024 में असम-बंगाल से 154.81 मिलियन किलो भारतीय चाय का एक्सपोर्ट हुआ था जबकि साउथ 99.86 मिलियन किलो भारतीय चाय का एक्सपोर्ट हुआ था। यानी  साल 2024 में कुल मिलाकर 255.00 मिलियन किलो भारतीय चाय का एक्सपोर्ट हुआ था


इस साल $1 बिलियन के एक्सपोर्ट की उम्मीद

टी-बोर्ड ऑफ इंडिया डिप्टी चेयरमैन के सौरव पहाड़ी का कहना है कि भारतीय चाय का एक्सपोर्ट बढ़ा है। एक्सपोर्ट मांग बढ़ने से चाय की कीमतों में बढ़त देखने को मिली है। उन्होंने आगे कहा कि भारत दुनिया का तीसरा बड़ा चाय एक्सपोर्ट देश है। टी-डस्ट के दाम 30 फीसदी तक बढ़े हैं।

सौरव पहाड़ी ने कहा कि पिछले साल $954 मिलियन चाय का एक्सपोर्ट हुआ। इस साल $1 बिलियन के एक्सपोर्ट की उम्मीद है। चाय एक्सपोर्ट में भारत ने श्रीलंका को भी पीछे छोड़ा है।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।