फिर चढ़ा हल्दी का रंग, 13 सालों की ऊंचाई पर पहुंचा भाव, एक्सपर्ट्स से जानिए आगे कितने आएगी तेजी

सप्लाई घटने से हल्दी की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं दूसरी तरफ बुआई में कटौती की आशंका के बीच भी हल्दी का रंग निखरा है। महाराष्ट्र में हल्दी की बुआई 10-20 फीसदी कम होने की आशंका है। तमिलनाडु, आंध्र, तेलंगाना में भी हल्दी की बुआई घट सकती है। बारिश के कारण कई जगहों पर फसल को नुकसान हुआ है। साथ ही एक्सपोर्ट मांग में तेजी से हल्दी की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है

अपडेटेड Jul 20, 2023 पर 2:57 PM
Story continues below Advertisement
हल्दी का दाम 13 सालों की ऊंचाई पर पहुंचा है। हल्दी का अगस्त वायदा 13,188 के स्तर पर पहुंचा है। कल हल्दी के भाव 5% से ज्यादा चढ़े थे।

हल्दी का दाम 13 सालों की ऊंचाई पर पहुंचा है। हल्दी का अगस्त वायदा 13,188 के स्तर पर पहुंचा है। कल हल्दी के भाव 5% से ज्यादा चढ़े थे। वहीं आज हल्दी की कीमतों में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। बता दें कि जुलाई में अब तक हल्दी के दाम करीब 33% चढ़े है। वहीं 3 महीनों में इसकी कीमतों में करीब 76% तक की बढ़त देखने को मिली है। इधर 2023 में हल्दी में 58 फीसदी का उछाल देखवने को मिला है जबकि 1 साल में इसमें 70 फीसदी की तेजी आई है।

क्यों चढ़े हल्दी के दाम?

सप्लाई घटने से हल्दी की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं दूसरी तरफ बुआई में कटौती की आशंका के बीच भी हल्दी का रंग निखरा है। महाराष्ट्र में हल्दी की बुआई 10-20 फीसदी कम होने की आशंका है। तमिलनाडु, आंध्र, तेलंगाना में भी हल्दी की बुआई घट सकती है। बारिश के कारण कई जगहों पर फसल को नुकसान हुआ है। साथ ही एक्सपोर्ट मांग में तेजी से हल्दी की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है।


हल्दी के दाम में 2-3 हजार रुपये और बढ़ सकते है

इस बीच NCDEX, टर्मरिक कमिटी के मेंबर पूनमचंद गुप्ता ने कहा कि बाजार में सप्लाई कम होने के कारण अधिकतर किसानों का अंदाजा है कि आगे हल्दी के दाम में 2-3 हजार रुपये और बढ़त हो सकती है। साथ ही एनसीडीईएक्स पर 2-3 एवरेज डे में अपरसर्किट लग ही रहा है। इस साल हल्दी की बुआई में भी 30 फीसदी की कमी आई है। हालांकि मंदी के आसार नहीं है। मौजूदा समय में एक्सपोर्ट, डोमेस्टिक खरीदारी हो रही है जिसके हल्दी में मंदी में रहना गलत होगा।

गेहूं, सरसों और सनफ्लावार ऑयल की कीमतों में बढ़त

वहीं दूसरी तरफ गेहूं, सरसों और सनफ्लावार ऑयल की कीमतों में बढ़त देखने को मिल रही है। अमेरिका में गेहूं के दाम एक दिन में ही 8% तक बढ़ गए है और इसका भाव $750 प्रति बुशेल के करीब पहुंच गए हैं। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में गेहूं के दाम 4 महीनों की ऊंचाई पर पहुंच गए है। बता दें कि रूस का ब्लैक सी ग्रेन डील से बाहर निकलने के कारण गेहूं, सरसों और सनफ्लावार ऑयल की कीमतों में तेजी आई है।

जीरे से किसानों को मिला मोटा मुनाफा, अगले साल बढ़ेगा बुआई का रकबा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।