Ruchi Soya को कर्ज मुक्त करने का लक्ष्य, 3-5 साल में HUL को छोड़ देंगे पीछे: बाबा रामदेव

RUCHI SOYA के FPO के लिए SEBI से मंजूरी मिल गई है। ये FPO 4300 करोड़ तक का होगा

अपडेटेड Aug 18, 2021 पर 4:04 PM
Story continues below Advertisement

बाबा रामदेव, योग की दुनिया में जितने जाने जाते हैं, बिजनेस जगत में भी वो उतने ही मशहूर हैं। उन्होंने कामयाबी का लंबा सफर तय किया है। CORPORATE WORLD में पतंजलि और रुचि सोया उनकी सफलता की कहानी कहते हैं। बाबा रामदेव ने जैसे ही हाथ लगाया है, वैसे ही रुचि सोचा की किस्मत चमक उठी। इसके शेयर में निवेशकों को शानदार रिटर्न मिल रहा है। वही, पतंजलि की पैठ भी मजबूत होती जारी है, इसलिए अब सबको उसके IPO का इंतजार है। इन्हीं सब मुद्दों पर चर्चा के लिए आज सीएनबीसी-आवाज़ के साथ हैं बाबा रामदेव।

आइए सबसे पहले जानते हैं रुचि सोया के बारे में

RUCHI SOYA के FPO को मंजूरी

RUCHI SOYA के FPO के लिए SEBI से मंजूरी मिल गई है। ये FPO 4300 करोड़ तक का होगा। कंपनी। अगले हफ्ते FPO लॉन्च कर सकती है। न्यूनतम 25% पब्लिक होल्डिंग के नियम के तहत FPO लाया जा रहा है। FPO में प्रोमोटर हिस्सा घटाएंगे। इससे मिले 60% फंड का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में संभव है।

RUCHI SOYA का कारोबार

Ruchi Soya, FMCG और FMHG कंपनी है। कंपनी खाद्य तेल, फूड प्रोडक्ट बनाती है। कंपनी के पास 29 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट हैं। कंपनी के पास 2.9 लाख हेक्टर का पाम प्लांटेशन भी है। Nutrela, Mahakosh,Ruchi Gold, Sunrich जैसे इसके अहम ब्रांड हैं।


RUCHI SOYA की खास बातें

पतंजलि ने 2019 में  Ruchi Soya का अधिग्रहण किया था। IBC प्रकिया के तहत कंपनी का अधिग्रहण किया गया था। फिलहाल इसमें पतंजलि आयुर्वेद की 98.90% हिस्सेदारी है। इस राउंड में  प्रोमोटर 9% हिस्सा घटा सकते हैं। SEBI नियमों के तहत दिसंबर 2022 तक हिस्सा 75% करना जरूरी है।

RUCHI SOYA: तेजी का शानदार सफर

रुचि सोया के सफर पर नजर डालें तो 27 जनवरी 2020 को शेयर की दोबारा लिस्टिंग हुई थी। करीब 17 रुपए वाला शेयर 6 माह में 1500 रुपए के पार निकल गया। इसमें पहले 6 माह में करीब 8900% का शानदार रिटर्न मिला। कंपनी का मार्केट कैप करीब 32,500 करोड़ रुपए है।

बाबा रामदेव की Ruchi Soya को SEBI से मिला FPO लॉन्च करने का अप्रूवल

इस बातचीत में बाबा रामदेव ने कहा कि एफपीओ की फ्लोर प्राइस पर फैसला जल्द ही हो जाएगा। हम शेयरधारकों को Ruchi Soya का मालिक मानते हैं। हमारा सबसे पहला लक्ष्य Ruchi Soya को कर्ज मुक्त करने का  है।  हम रुचि Ruchi Soya के जरिए प्रीमियम ब्रैंड पर फोकस कर रहे हैं। भारत को खाद्य तेल में आत्मनिर्भर बनाएंगे। आगे Ruchi Soya का Palm प्लांटेशन का काम बढ़ेगा। हमारा 3-5 साल में HUL को पीछे छोड़ने का लक्ष्य है।

इस बातचीत में बाबा रामदेव ने आगे कहा कि योग और कर्मयोग की हमारा धर्म है। पहले हमने सोचा नहीं था कि पतंजलि को लिस्ट कराएंगे। पहले मुंबई की माया नगरी से डर लगता था। मुंबई आया तो लगा कि मुंबई भोग नगरी नहीं, योग नगरी है। उन्होंने आगे कहा कि Ruchi Soya को 5-6 माह में कर्जमुक्त कर देंगे। यूनिलिवर से ज्यादा मार्केट कैप खड़ा करेंगे। हमारा 5 लाख करोड़ से ज्यादा मार्केट कैप खड़ा करने का लक्ष्य है। ये कठिन तो है लेकिन असंभव नहीं, ये लक्ष्य हम हासिल करेंगे। सामूहिक समृद्धि और सामूहिक सेवा ही हमारा मूल मंत्र है।

इस बातचीत में बाबा रामदेव ने आगे कहा कि हमारा व्यापार भी उपकार और उपचार के लिए ही है। न्यूट्रिशियन वाले प्रोडक्ट पर हमारा खास फोकस है। न्यूट्रिशियन प्रोडक्ट का दायरा बढ़ा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि पतंजलि के टॉप मैनेजमेंट की कॉस्ट जीरो है। कम मैनेजमेंट कॉस्ट का फायदा ग्राहक को देंगे। Ruchi Soya के किसी कर्मचारी को नहीं बदला गया है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Aug 18, 2021 10:45 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।