देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शामिल भारती एयरटेल का 21,000 करोड़ रुपये का राइट्स इश्यू मंगलवार से खुला है। कंपनी के बोर्ड ने अगस्त में राइट्स इश्यू के जरिए फंड जुटाने की स्वीकृति दी थी। इस फंड का इस्तेमाल 5G सर्विसेज के लॉन्च के लिए नेटवर्क के एक्सपैंशन में किया जाएगा।
कंपनी के राइट्स इश्यू का प्राइस 535 रुपये प्रति शेयर है जिसमें 230 रुपये का प्रीमियम शामिल है।
एनालिस्ट्स का कहना है कि वोडाफोन आइडिया की वित्तीय स्थिति खराब होने का एयरटेल को फायदा मिल सकता है। एयरटेल ने टैरिफ बढ़ाने में भी अगुवाई की है। इससे कंपनी की प्रॉफिटेबिलिटी और कैश फ्लो में बढ़ोतरी होगी।
राइट्स इश्यू का प्राइस कंपनी के शेयर के 680 रुपये के मौजूदा प्राइस से कम होने के कारण शेयरहोल्डर्स के लिए लंबी अवधि के नजरिए से राइट्स इश्यू को सब्सक्राइब करना अच्छा रहेगा।
कड़े कॉम्पिटिशन वाले टेलीकॉम मार्केट में एयरटेल को इस फंड से अपनी स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी।
एक्सपर्ट्स ने भारती एयरटेल के शेयरहोल्डर्स को राइट्स इश्यू को सब्सक्राइब करने की सलाह दी है।