Bharti Airtel राइट्स इश्यू, क्या आपको सब्सक्राइब करना चाहिए

राइट्स इश्यू से कंपनी लगभग 21,000 करोड़ रुपये जुटाएगी। इसके लिए प्राइस 535 रुपये प्रति शेयर का है

अपडेटेड Sep 24, 2021 पर 6:09 PM
Story continues below Advertisement

देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शामिल भारती एयरटेल का लगभग 21,000 करोड़ रुपये का राइट्स इश्यू 5 अक्टूबर को खुलेगा। इसके लिए पात्र शेयरहोल्डर्स तय करने की रिकॉर्ड डेट 28 सितंबर है। इन शेयरहोल्डर्स को प्रत्येक 14 शेयर्स के लिए एक इक्विटी शेयर दिया जाएगा।

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि कंपनी का राइट्स इश्यू डिस्काउंटेड प्राइस पर है। इसकी ग्रोथ की संभावनाओं को देखते हुए यह इश्यू पॉजिटिव लग रहा है। कंपनी ने एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर (ARPU) को 145 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये करने की योजना बनाई है।

Zerodha ने काइट में लॉगिन की समस्या दूर की, यूजर्स से मिली थी शिकायत

भारती एयरटेल के बोर्ड ने पिछले महीने राइट्स इश्यू के जरिए 21,000 करोड़ रुपये जुटाने की अनुमति दी थी। इस फंड से नेटवर्क बढ़ाने के साथ ही 5G सर्विसेज के लॉन्च की तैयारी की जाएगी।

राइट्स इश्यू के लिए प्राइस 535 रुपये प्रति शेयर का है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि जिन शेयरहोल्डर्स के पास कंपनी के 14 शेयर्स से कम हैं वे मौजूदा मार्केट प्राइस पर इसे बेच सकते हैं क्योंकि उन्हें राइट्स इश्यू में शेयर्स खरीदने का मौका नहीं मिलेगा। लंबी अवधि के इनवेस्टर्स के लिए पहला विकल्प राइट्स इश्यू को सब्सक्राइब करना हो सकता है।


इसके अलावा वे 14 के मल्टीपल से अधिक की यूनिट्स को एक्स-डेट से पहले बेच सकते हैं और एक्स-डेट के बाद इसे कवर कर सकते हैं।

इस फंड से कंपनी की ताकत बढ़ेगी और वह कड़े कॉम्पिटिशन वाले टेलीकॉम मार्केट में राइवल कंपनियों का मजबूती से मुकाबला कर सकेगी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।