BSE SME पर लिस्ट होने वाली Prevest DenPro जम्मू-कश्मीर की पहली कंपनी, CMD ने बताया क्या है कंपनी का प्लान

Prevest DenPro एक जम्मू स्थित कंपनी है डेंटल मेटेरियल बनाती है.

अपडेटेड Sep 30, 2021 पर 8:39 AM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    BSE SME प्लेटफार्म पर लिस्ट होने वाली जम्मू-कश्मीर की पहली कंपनी Prevest DenPro(प्रीवेस्ट डेन्टप्रो) के फाउंडर चेयरमैन और एमडी अतुल मोदी ने मनीकंट्रोल के साथ हुई अपनी बातचीत में कंपनी की लिस्टिंग और देश में डेंटल मटेरिल मैन्यूफैक्चरिंग कारोबार के आउटलुक पर अपनी बात रखी।

    गौरतलब है कि Prevest DenPro एक जम्मू स्थित कंपनी है डेंटल मेटेरियल बनाती है। कंपनी 27 सितंबर को BSE SME प्लेटफार्म पर लिस्ट हुई है। 84 रुपए के इश्यू प्राइस के मुकाबले कंपनी 115 फीसदी प्रीमियम के साथ 180.55 रुपए पर लिस्ट हुई थी। कंपनी की स्थापना केमिकल इंजीनियर से उद्यमी बने अतुल मोदी ने 1999 में की थी। कंपनी डेंटल अप्लीकेशन के लिए प्रोडक्ट्स बनाती है। पिछले दो दशक में कंपनी एक बड़ी इंटरनेशनल प्लेयर बन गई है।

    वर्तमान में कंपनी जम्मू के बारी ब्रहमन एक्सपोर्ट प्रमोशन, इंडस्ट्रियल पार्क (Bari Brahmana Export Promotion Industrial Park)में स्थित अपनी स्टेट-ऑफ-द-ऑर्ट उत्पादन इकाई में करीब 100 प्रोडक्ट बनाती है और दुनियाके 80 से ज्यादा देशों में इनका एक्सपोर्ट करती है। कैपिटल मार्केट में कदम रखके Prevest DenPro, BSE SME platform पर लिस्ट होने वाली जम्मू एंड कश्मीर की पहली कंपनी बन गई है। इसके अलावा जम्मू एंज कश्मीर बैंक और  Sarveshwar Foods ऐसी कंपनियां हैं जो  NSE पर लिस्ट हैं।

    MoneyControl के साथ  हुई अपनी खास बातचीत में अतुल मोदी ने कहा कि वे अगले एक दशक में Prevest DenPro को 500 करोड़ रुपए की कंपनी में बदलना चाहते हैं। हम बाजार में लिस्ट होने वाली पहली डेंटल कंपनी है। सभी को हमारे अच्छे भविष्य को लेकर भरोसा है।

    कश्मीर में 2019 में Article 370 हटाए जानें की बाद की स्थितियों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं के जरिए राज्य में इंडस्ट्री को सपोर्ट कर रही है। इंडस्ट्री को जम्मू और कश्मीर में दूसरे राज्यों की तुलना में सस्ती बिजली मिलती है।

    कंपनी के आउटलुक पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि Prevest DenPro एक कर्ज मुक्त कंपनी है। हम अपने कारोबार को अपने आंतरिक स्रोतों से मैनेज करते हैं और 100 फीसदी एडवांस पेमेंट मेथड पर काम करते हैं। हमारे ऊपर कोई बैंक लोन नहीं है। अब जब हमने अपना कारोबार में  फैलाने का इरादा बनाया है तो हमें पूंजी की जरूरत है। इसी वजह से हमने लिस्टिंग फैसला लिया। हम अपनी जरूरतों के लिए मार्केट से पैसा जुटाएंगे।


    हमारी योजना अत्याधुनिक रिसर्च सेंटर बनाने की है। इस पर करीब 35 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। इसका इंतजाम हम अपने आंतरिक स्रोतों के साथ ही कैपिटल मार्केट से कर रहें हैं। इसीलिए हमने बाजार में लिस्टिंग का फैसला लिया है। इस 35 करोड़ रुपए में से 26.5 करोड़ रुपए हम पब्लिक फंडिंग से जुटाएंगे।

    अगले 4-5 साल में हमें एक नई उत्पादन इकाई की जरूरत होगी। इसके लिए हमें 150 करोड़ रुपए के जरूरत होगी। ऐसे में जब हम बाजार में जाएं तो निवेशकों को हमारे बारे में जानकारी होनी चाहिए। इसी को ध्यान में रखकर हमने BSE SME platform पर लिस्टिंग कराई है।

     

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।