Jet airways के आखिरकार अच्छे दिन दोबारा आने वाले हैं और इसकी फ्लाइट्स एकबार फिर उड़ने की तैयारी में हैं। CNBC-TV18 के मुताबिक, फिस्कल ईयर 2022 की पहली तिमाही से Jet airways का कामकाज दोबारा शुरू हो सकता है। कंपनी के कामकाज को दोबारा शुरू करने से पहले 140-150 पुराने कर्मचारियों की दोबारा हायरिंग हो गई है। इनमें मिड-मैनेजमेंट से लेकर कई सीनियर अधिकारी शामिल हैं। कंपनी की योजना पहले चरण में 1000 कर्मचारियों को हायर करने की है।
Jet airways की योजना है कि दोबारा कामकाज शुरू करने के 4-6 महीने के भीतर 20 नैरो बॉडी एयरक्राफ्ट का बेड़ा तैयार करे।
जालान-कालरॉक के रेज्योलूशन प्लान पर मुहर लगने के बाद Jet airways की जिम्मेदारी अब इसी के पास है।
Jet airways ने नए CEO की तलाश अभी जारी है। इसके लिए भारत और विदेश से कई लोगों के नाम शॉर्टलिस्ट किए गए हैं लेकिन अभी किसी को चुना नहीं गया है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।