मुकेश अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की AGM में 2G मुक्त और 5G युक्त भारत बनाने की घोषणा की है। क्या है रिलायंस जियो की यह योजना देखिए इस रिपोर्ट में।
देश में 4जी सेवाओं की शुरुआत करने वाली कंपनी रिलायंस जियो ने भारत को 2जी मुक्त बनाने का ऐलान किया है
देश में अभी भी 30 करोड लोग 2G कनेक्शन का इस्तेमाल करते हैं । इन लोगों को इंटरनेट से जोड़ने के लिए पिछले साल रिलायंस जियो ने गूगल के साथ एक सस्ता स्मार्टफोन बनाने का करार किया था। अब यह फोन बन कर तैयार है। नाम है JIO PHONE NEXT। 10 सितंबर से यह स्मार्ट फोन बाजार में मिलना शुरू हो जाएगा । रिलायंस के मुताबिक यह फोन सबसे सस्ता 4G फोन होगा।
जानकार मानते हैं कि इस फोन के बाजार में आने के बाद टेलीकॉम सेक्टर में भारी बदलाव देखने को मिलेंगे ।
रिलायंस जियो ने 5G सेवाओं का रोडमैप भी तैयार कर लिया है । फिलहाल नवी मुंबई और कई जगहों पर इसका ट्रायल चल रहा है। कंपनी का दावा है कि वह सबसे पहले देश में 5जी सेवाएं लांच करेगी। इसके लिए उसने गूगल से भी करार किया है। दोनों की बेजोड़ टेक्नोलॉजी से लोगों को बेहतर स्पीड मिलेगी ।
जनवरी में 5g स्पेक्ट्रम की नीलामी हो सकती है। कंपनियां 5G सेवाएं रोल आउट करने की तैयारी अभी से कर रही है। उम्मीद है रिलायंस जिओ के नए एलानों के चलते देश जल्दी ही 5G की रफ्तार पकड़ लेगा।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
