CNBC-आवाज़ को सूत्रों के हवाले से Exclusive जानकारी मिली है कि Zensar Tech के बड़े Investor Marina Holdco की कंपनी में 10 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी है। सूत्रों के मुताबिक ये सौदा Block डील के जरिए हो सकता है। हालांकि इस खबर पर अभी Marina Holdco की प्रतिक्रिया का इंतजार है।
सूत्रों के मुताबिक Marina Holdco ब्लॉक डील के जरिए Zensar Tech में 2.3 करोड़ शेयर बेच सकती है। Marina Holdco इस डील के जरिए Zensar Tech में करीब 10 फीसदी हिस्सा बेचेगी। Marina Holdco ने 2015 में Zensar Tech में हिस्सा खरीद था।
जेनसार टेक एक डिजिटल सोल्यूशन कंपनी है जो दुनिया के तमाम देशों में अपनी सेवाएं देती है। कंपनी बैंकिंग, फाइनेंशियल, हाई-टेक, मैन्यूफैक्चरिंग, इंश्योरेंस, कंज्यूमर सर्विसेज और कई दूसरे सेक्टरों को अपनी सेवाएं देती है। कंपनी अपने ग्रहकों को डिजाइनिंग, क्लाउड टेक्नोलॉजी, एडवॉन्स्ड एनालिटिक्स और बिजनेस एक्सेलेरेशन जैसी सेवाएं देती है।
फिलहाल एनएसई पर ये शेयर करीब 20 रुपए यानी 6.1फीसदी की गिरावट के साथ 292 रुपए के आसपास दिख रहा है। Zensar Tech की स्थापना 1963 में हुई ये एक मिडकैप कंपनी है जिसकी मार्केट कैप 6967.15 करोड़ रुपए है। यस सिक्योरिटीज ने इस स्टॉक को बाई रेटिंग देते हुए 340 रुपए का लक्ष्य दिया है।