ओला ने अपने स्कूटर के टेस्ट राइड की तारीखें ऐलान कर दिया है। ओला ने बताया कि वह अपने स्कूटर ओला एस1 और ओला एस1 प्रो की टेस्ट राइड 10 नवंबर से शुरू करेगी। कंपनी की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक ओला 10 नवबंर से देश के प्रमुख शहरों में टेस्ट राइड शुरू करेगी।
ओला ने बताया कि टेस्ट राइड की तारीखों को यह ध्यान में रखकर तय किया गया है कि ग्राहक इसके लिए अपनी पूरी पेमेंट करने से पहले स्कूटर की सवारी का आनंद ले सकें। कंपनी ने बताया, "ओला इलेक्ट्रिक ने हमारे स्कूटर को खरीदने वाले प्रत्येक ग्राहक को स्कूटर की डिलीवरी के लिए खास तारीख दी है। हम उस तारीख के अंदर स्कूटर डिलीवर करने की राह पर हैं।"
Bitcoin Vs Ethereum: क्या आने वाले समय में बिटकॉइन को पीछे छोड़ देगी इथेरियम? विस्तार से जानिए
कंपनी ने आगे कहा, "हम चाहते थे कि ग्राहक स्कूटर के लिए बाकी पेमेंट करने से पहले टेस्ट ड्राइव का आनंद ले सकें। इसलिए हमने 10 नवंबर की तारीख तय की है। ग्राहकों को भी इस बारे में सूचना दे दिया गया है।"
ओला ने साफ किया कि इच्छुक ग्राहकों को टेस्ट राइड के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। हालांकि उन्हें टेस्ट राइड के लिए अपना ड्राइविंग लाइसेंस दिखाना होगा। टेस्ट राइड के समय का पता लगाने के लिए ग्राहकों को सीधे कंपनी से संपर्क करना होगा।
ओला इलेक्ट्रिक ने अपने इन दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कीमतों की घोषणा पहले ही कर दी थी। ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के S1 वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपये है। जबकि S1 Pro वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1,29,999 रुपये है।